Science, asked by asthaankita3458, 9 months ago

हरे पौधे में प्रकाश-संश्लेषण प्रक्रिया का वर्णन करो।

Answers

Answered by rishabhsingh22916
1

Answer:

jab paudhe chlorophyll CO2 H2O Yani paani aur sunlight ka use kar bhojan banate hai us prakriya ko Prakash sansleshan kehte hai

Answered by shishir303
5

जिस तरह जीव जंतुओं को खाने की आवश्यकता होती है, उसी तरह पौधों को भी भोजन की आवश्यकता होती है। जीव जंतु तो अपना भोजन पेड़ पौधों से प्राप्त कर देते हैं लेकिन पेड़-पौधे अपना भोजन स्वयं बनाते हैं। इसके लिए उन्हें हवा, नमी और सूर्य के प्रकाश की आवश्यकता होती है।

हरे पौधे सूर्य के प्रकाश के द्वारा अपने अंदर मौजूद क्लोरोफिल की सहायता से कार्बन डाइऑक्साइड और पानी के द्वारा कार्बोहाइड्रेट बनाते हैं और ऑक्सीजन बाहर निकालते हैं। इस पूरी प्रक्रिया को प्रकाश संश्लेषण कहते हैं। प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया में हरे पौधे कार्बन डाइऑक्साइड ग्रहण करते हैं और ऑक्सीजन निकालते हैं। इससे वातावरण में कार्बन डाइऑक्साइड और ऑक्सीजन का संतुलन बना रहता है।  

प्रकाश संश्लेषण की क्रिया में निम्न कारक महत्वपूर्ण होते हैं

  • कार्बन डाइऑक्साइड
  • सूर्य का प्रकाश
  • तापमान
  • पानी
  • ऑक्सीजन

इन कारकों की पर्याप्त मात्रा में उपस्थिति से ही पौधे प्रकाश संश्लेषण की क्रिया को भलीभांति संपन्न कर पाते हैं।

प्रकाश संश्लेषण की क्रिया पौधों द्वारा स्वयं के लिए भोजन बनाने की क्रिया है।

Similar questions