Social Sciences, asked by maahira17, 9 months ago

हड़प्पा के किसानों और पशुपालकों का जीवन क्या उन किसानों से भिन्न था, जिनके बारे में तुमने पिछले अध्याय में पढ़ा है? अपने उत्तर में इसका कारण बताओ।

Answers

Answered by nikitasingh79
14

हड़प्पा के किसानों और पशुपालकों का जीवन क्या उन किसानों से अवश्य ही भिन्न था, जिनके बारे में  हमने पिछले अध्याय में पढ़ा है।

इसके निम्नलिखित  कारण है :  

1. हड़प्पा संस्कृति के किसानों ने नदियों के किनारे भूमि पर खेती की।

2. हड़प्पा के किसानों ने फसलों की खेती के बेहतर तरीके विकसित किए थे।

3. हड़प्पा के किसानों ने अपनी फसलों की सिंचाई के लिए बाढ़ के पानी का इस्तेमाल किया।

4. हड़प्पा संस्कृति में खाद्यान्न के भंडारण के लिए विशेष कमरों का उपयोग किया जाता था।

आशा है कि यह उत्तर आपकी अवश्य मदद करेगा।।।।

 

इस पाठ  (आरंभिक नगर) के सभी प्रश्न उत्तर :  

https://brainly.in/question/15657799#

 

इस पाठ से संबंधित कुछ और प्रश्न :

हड़प्पा के लोगों की भोजन सामग्री की सूची बनाओ। आज इनमें से तुम | क्या क्या खाते हो? निशान लगाकर बताओ।

https://brainly.in/question/15657950#

इस अध्याय में पकी मिट्टी (टेराकोटा) से बने सभी खिलौनों की सूची बनाओ। इनमें से कौन-से खिलौने बच्चों को ज्यादा पसंद आए होंगे?

https://brainly.in/question/15657929#

Answered by Anonymous
11

Explanation:

उत्तर: पिछले अध्याय से प्राप्त जानकारी के आधार पर किसानों और पशुपालकों का जीवन हड़प्पा के नगरों से कुछ भिन्न था। नवपाषाण युग के किसान भी वही काम करते थे, जो हड़प्पा के किसान करते थे। हड़प्पा में ज्यादा विस्तृत तरीके से खेती होती थी, जिससे अनाजों की उपज काफी मात्रा में होती थी। जिससे अपने उपयोग के अलावा बचे हुए अनाज और पशुओं को वे बेच देते थे। वहीं दूसरी ओर नवपाषाण युग के किसान और पशुपालक सिर्फ अपने उपयोग के लायक ही अनाज और पशु रख पाते थे। वे ग्रामीण जीवन बिताते थे जबकि हड़प्पा वालों का जीवन नागरीय जीवन था।

Similar questions