Hindi, asked by khannaashish4685, 7 months ago

Hindi essay on jaan hai to jahan hai​

Answers

Answered by Anonymous
44

जान है तो जहान है

'जान है तो जहान है' एक प्रसिद्द हिंदी कहावत है, जिसका अर्थ है 'जिंदगी है तो सब कुछ है'। यह कहावत मनुष्य के जीवन के महत्त्व को प्रकट करने वाली है। मनुष्य का जीवन एक अनमोल उपहार है। यदि जीवन ही नहीं रहेगा तो जीवन की हर चीज हर प्रकार की स्थिति बेकार हो जाती है।

व्यक्ति के जीवन में स्वास्थ्य ही अधिक मूल्यवान होता है। जिस व्यक्ति का स्वास्थ्य अच्छा होता है उस व्यक्ति का मस्तिष्क, सोचने-समझने की क्षमता तथा कार्य के प्रति निष्ठा सही होती है और तभी वह व्यक्ति किसी भी कार्य को करने में सफलता प्राप्त कर पाता है। स्वस्थ जीवन ही सफलता प्राप्त करने की कुंजी है।

जान है तो जहान है और जीवन का यही सत्य है कि मनुष्य को अपनी ही कुदाली से खोदकर अपने जीवन का रास्ता तैयार करना पड़ता है। उसके लिए हाथों का मजबूत होना बहुत आवश्यक है। हाथ तभी मज़बूत होते हैं जब हृदय में कार्य करने की प्रबल चाह होती है। प्रबल इच्छा शक्ति के समक्ष बड़ी कठिनाइयाँ भी झुक जाती हैं।

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिनांक 24 मार्च 2020 को कोरोना वायरस के खतरे के चलते देश को दूसरी बार संबोधित किया। संबोधन के दौरान उन्होंने कोरोना वायरस के संक्रमण की भयावह स्थिति के बारे में देश को बताया। इस दौरान उन्होंने साफ तौर पर कहा कि इस वैश्विक महामारी से बचाव हेतु आप अपने घरों में रहिए, जान है तो जहान है।

यह सत्य है कि इस भाग-दौड़ की जिंदगी में हम अक्सर जिस चीज को सबसे ज्यादा नजरअंदाज करते हैं वह हमारा स्वास्थ्य ही है। कामकाज समेत अन्य परेशानियों के बीच हम यह भूल जाते हैं कि जान है तो जहान है। जीवन जीने के लिए शरीर का स्वस्थ होना अति आवश्यक है। जीवन में स्वास्थ्य ही अनमोल धन है। अतः प्रत्येक व्यक्ति को अपने स्वास्थ्य के प्रति सदैव सजग रहना चाहिए तथा अपने जीवन के महत्त्व को समझना चाहिए।

i hope itz help u.

#stayhome #staysafe

please like and mark me as a brainlist,

Answered by sangram0111
2

मनुष्य का जीवन एक अनमोल उपहार है। यदि जीवन ही नहीं रहेगा तो जीवन की उपलब्धियां, पैसा हर चीज बेकार हो जाती है।

व्यक्ति के जीवन में स्वास्थ्य ही अधिक मूल्यवान होता है। कहा गया है की यदि जीवन में धन गया तो कुछ भी नही गया परन्तु यदि स्वस्थ्य गया तो सब कुछ गया। स्वस्थ जीवन ही सफलता की कुंजी है।  

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिनांक 24 मार्च 2020 को कोरोना वायरस के खतरे के चलते देश को दूसरी बार संबोधित करते हुए देशवाशियों को कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे से अवगत कराया। इस वैश्विक महामारी से बचाव हेतु  उन्होंने घर से बहार न निकलने, सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क पहनने जैसे उपायों को बताया। उस समय सारी व्यसायिक गतिबिधियाँ भी रोक दी गयी थी कयोंकि जान है तो जहान है।

भाग-दौड़ की जिंदगी में हम अक्सर छोटी- छोटी सावधानियों को नजरंदाज करते है।वाहन चलाते समय कुछ लोग हेलमेट नही पहनते, यातायात नियमों का पालन नही करते जिससे रोड दुर्घटना का सीकर हो जाते है और कभी -कभी जान से भी हाथ धोना पड जाता है । अतः प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन के प्रति सदैव सजग रहना चाहिए तथा अपने जीवन के महत्त्व को समझना चाहिए।

#SPJ2

Similar questions