Hindi, asked by aadyarai1981, 5 hours ago

hindi muhavre on body parts with pictures​

Answers

Answered by jagrutivalhe1986
0

Answer:

सअर खुजाना ,आँखोंके आगे अंधेरा छा जाना, हात पेर काँपना

Explanation:

please like this answer

Answered by ns6811118
2

Answer:

नाक रगड़ना – गिड़गिड़ाकर विनती करना |

नाक में दम करना – तंग करना |

नाक कटना – बेइज़्ज़ती होना |

नाक रखना- इज्जत बचाना |

नाक पर मक्खी न बैठने देना- अपने पर आँच न आने देना |

नाक भौं सिकुड़ना – घृणा करना |

नाक दबाने से मुँह खुलता है – कठोरता से कार्य सिद्ध होता है |

नाक कटी पर घी तो चाटा – निर्लज्ज होकर कुछ पाना |

नाक का बाल होना – बहुत प्यारा मित्र होना |

नाक में नकेल डालना – वश में करना |

नाक चोटी काटकर हाथ में देना – दुर्दशा करना |

नथना फुलाना – रूठना, नाराज होना |

नाकों चने चबवाना – बहुत दुखी करना |

नाक घुसाना – दुसरो के काम मे हस्तक्षेप करना |

Muhavare in Hindi on Eyes ( आँख पर ) :

आँख दिखाना – गुस्सा करना|

आँख आना – आँख में सूजन होना

आँख का तारा – बहुत प्रिय होना।

आँख लड़ना – प्रेम होना

आँखों में गिरना- इज्जत खोना

आँख चुराना- सामने न आना

आँख मारना- इशारा करना

आँख फेर लेना- साथ छोड़ देना

आँखें सेंकना- सुंदरता को निहारना

आँखें चार होना- प्रेम होना |

आँखों में धूल झोंकना- धोखा देना

आँखों का तारा- बहुत प्रिय होना

आँख उठाना- देखने की हिम्मत करना

आँख बिछाना- बहुत ज्यादा इंतजार करना

आँख खुलना- सचेत होना

आँख लगना- नींद आना

आँखों पर परदा पड़ना- किसी वजह से सच न देख पाना

Muhavare in Hindi on Ear ( कान पर ) :

कान भरना- किसी की चुगली करते हुए मन मे बुरी बात बैठा देना (रिश्ते ख़राब करना )|

कान का कच्चा – किसी भी बात पर विश्वास कर लेना

कानों कान ख़बर न होना – किसी को पता न चलना|

कान कतरना- बहुत चतुर होना|

कान पर जूँ तक न रेंगना- कुछ असर न होना|

कान में डाल देना – जानकारी देना।

Muhavare in Hindi on Hand ( हाथ पर ) :

रँगे हाथों पकड़े जाना – गलत काम करते वक़्त प्रमाण सहित पकड़े जाना|

हाथ धोकर पीछे पड़ जाना – पूरी तरह से से काम के पीछे लग जाना।

हाथ साफ करना- चुरा लेना

हाथों हाथ – बहुत जल्दी|

हाथ खाली होना- पैसा न होना|

हाथ खींचना- छोड़ देना |

हाथ पे हाथ धरकर बैठना – कोई काम न करना|

हाथोंहाथ- बहुत जल्दी

हाथ मलते रह जाना- पछताना|

हाथ-पाँव मारना- कोशिश करना|

हाथ डालना- शुरू करना

कलेजे पर हाथ रखना – अपने दिल से पूछना|

Muhavare in Hindi on Teeth ( दाँत पर ) :

दाँतों तले उँगली दबाना – दंग रह जाना|

दाँत पीसना- गुस्सा करना|

दाँत खट्टे करना- बुरी तरह हराना

दाँत काटी रोटी- पक्की मित्रता होना|

Muhavare in Hindi on Mouth ( मुँह पर ) :

सीधे मुँह बात न करना – अकड़ के बात करना|

मुँह उतरना – उदास होना |

मुँह की खाना- हारना|

मुँह में पानी भर आना- दिल ललचाना|

मुँह खून लगना- गलत काम की आदत के लिए कहा जाता है |

मुँहतोड़ जवाब देना – कड़ा जवाब देना|

मुँह छिपाना- लज्जित होना

मुँह पर कालिख पोतना- बेज्जत होना|

मुँह बंद करना-चुप कर देना|

मुँह काला करना – गलत आचरण करना जिससे कलंक लगे।

Read Also – More हिंदी मुहावरे List

Read Also – Hindi Quotes

Similar questions