Hindi, asked by lkjhv1428, 10 months ago

How to write five lines in hindi about coconut tree

Answers

Answered by geethika89
1

Explanation:

नारियल का पेड़ तकरीवन 20 से 30 मीटर तक ऊंचा होता है। नारियल के पेड़ अन्य ताड़ वृक्षों के समान बहुत उंचा और चौड़ा होता है इसका तना काफी लम्बा और शाखा रहित होता है। नारियल का तना बहुत मजबूत और कठोर होता है तथा अन्य ताड़ वृक्षों के समान इसके तने पर भी गिरे हुए पत्तों के डंठलों के निशान साफ़ दिखाई देते हैं। इसके तने में बहुत ज्यादा लचीलापन होता है। ये पेड़ ज्यादातर समुन्द्र के किनारों पर उगते हैं। नारियल के उत्पादन में केरल , मद्रास और आंध्र प्रदेश प्रमुख हैं। नारियल का वृक्ष 70 से 80 वर्षों तक रहता है और 15 वर्षों के बाद फल देना शुरू करता है। तकरीवन 1. 5 करोड़ से भी ज्यादा पेड़ अकेले केरल में हैं। नारियल का पेड़ पूरे विश्वभर में समान्य रूप से उगने वाला पेड़ है।

Coconut Tree

Coconut Tree

नारियल की बहुत सारी प्रजातियां हैं कुछ प्रजातियों के वृक्ष बहुत बड़े और कुछ प्रजातियों के वृक्ष बहुत छोटे आकार के होते हैं। इसकी कुछ प्रजातियों में तो 5 वर्ष तक फ़ल लगने शुरू हो जाते हैं किन्तु कुछ पर 15 वर्षों के बाद लगते हैं। नारियल के वृक्ष पर पूरे सालभर फ़ल लगते हैं किन्तु मार्च से जुलाई तक ज्यादा फ़ल लगते हैं। यह फ़ल तकरीवन एक वर्ष में पककर तैयार हो जाते हैं।

Similar questions