Physics, asked by amanprajapati113456, 5 months ago

huk ka niyam kya hi​

Answers

Answered by tanusawant16
2

Answer:

hope it helps you and please make me brainliest thank you

Explanation:

(Hooke’s law in hindi) हुक का नियम क्या है : हुक्स का प्रत्यास्थता का नियम अंग्रेजी वैज्ञानिक रोबर्ट हुक ने सन 1676 में दिया था। उनका यह नियम किसी वस्तु में उत्पन्न छोटे विरूपण से सम्बंधित था , इस नियम के द्वारा उन्होंने प्रतिबल और विकृति में एक सम्बन्ध स्थापित किया।

हुक के नियम के अनुसार “प्रत्यास्थता सीमा के भीतर किसी वस्तु पर आरोपित प्रतिबल का मान हमेशा उस वस्तु में उत्पन्न विकृति के अनुक्रमानुपाती होता है , इसे ही हूक का नियम कहते है। ”

अर्थात प्रत्यास्थता सीमा के अन्दर प्रतिबल , विकृति के समानुपाती होता है।

प्रतिबल ∝ विकृति

समानुपाती का चिन्ह हटाने पर

प्रतिबल = E x विकृति

यहाँ E = समानुपाती नियतांक है जिसे प्रत्यास्थता गुणांक कहते है। प्रत्यास्थता गुणांक का मान प्रतिबल पर तथा वस्तु के किस प्रकार की विकृति उत्पन्न हो रही है , इस बात पर निर्भर करता है।

जब प्रत्यास्थता सीमा के भीतर , प्रतिबल और उत्पन्न विकृति के मध्य ग्राफ खिंचा जाता है तो हम पाते है यह ग्राफ एक सीधी रेखा के रूप में प्राप्त होता है जैसा चित्र में दिखाया गया है।

Similar questions