CBSE BOARD X, asked by nelamerithibutty, 1 year ago

(i) शब्द किसे कहतें हैं? वह पद से कैसे भिन्न हैं?
(ii) शब्द ओर पद का सोदाहरण अंतर स्पष्ट किजिए|

Answers

Answered by latikagk
0

(i) वर्णों के सार्थक समूह को शब्द कहतें हैं| जैसे राम, चित्र इत्यादि| जब शब्द व्याकरणिक इकाई में बंध जाते हैं तो पद बन जातें हैं| जैसे बच्चे खेल रहें हैं|

(ii) शब्द की सत्ता वाक्य से बाहर होती है और वाक्य में प्रयोग होने के कारण वह पद बन जाता है| शब्दकोश में पदों के नही अपितु शब्दों के अर्थ होते हैं| वाक्य में प्रयुक्त शब्द कोई न कोई भूमिका निभाता है| जैसे कर्ता, कर्म आदि| कोशगत शब्द वाक्य में प्रयुक्त होने पर विभक्ति या प्रत्यय से जुडकर पद बन जाता है|



Answered by efimia
0

(i) वर्णों को एक सार्थक क्रमबद्ध समूह में रखने को शब्द कहतें हैं, जैसे रवि, चित्र इत्यादि| जबकि शब्दों का सार्थक समूह जब व्याकरणिक इकाई में बाँध कर लिखे जाते हैं, तो पद कहलाते हैं, जैसे वे लोग अच्छे आदमी हैं|

  • पद शब्दों से मिलकर बना होता हैं, जबकि शब्द वर्णों से मिलकर बनता हैं।
  • शब्दों से पूर्ण अर्थ नहीं मिलता मगर पद से सम्पूर्ण अर्थ मिलता है।

(ii) शब्द वाक्यों के हिसाब से बदलता नहीं हैं जबकि पद बदल जाता हैं।

  • शब्दकोश में केवल शब्द पाए जाते हैं जबकि पद वाक्य और बोलचाल की भाषा में  पाए जाते|
  • शब्द वाक्य का स्वत्रंत इकाई है जो जिसका अर्थ वाक्य के हिसाब से नहीं बदलता जबकि पद का बदल जाता हैं।
  • कोशगत शब्दों में विभक्ति या प्रत्यय जुड़ने के बाद वाक्य मे पद का स्थान ले लेता हैं|

उदहारण - लड़कियां खेलती हैं।

उपरोक्त उदहारण में 'लड़की', और  'खेल' शब्द हैं लेकिन वाक्य में प्रयोग करने पर 'लड़कियां',और  'खेलती' हो गया जोकि पद है।

#Learn More:

Read more at https://brainly.in/question/10137214

Read more at https://brainly.in/question/1065270

Similar questions