इंटरनेट खेल अच्छे या बुरे अनुच्छेद लेखन
Answers
Answer:
इंटरनेट खेल के दोनों पहलू है, यह अच्छे भी हैं और बुरे भी..
इंटरनेट खेल हमारी बौद्धिक क्षमता का विकास करते हैं। हमारी बुद्धि तीव्र करते हैं। इस कारण बौद्धिक स्तर पर तो इंटरनेट के खेल अच्छे हैं, लेकिन इंटरनेट के खेल शारीरिक स्तर पर हमारे लिए हानिकारक हैं, क्योंकि हम इनमें कोई शारीरिक गतिविधि नहीं करते। इस कारण इंटरनेट खेलों से हमारे शरीर को कोई लाभ नहीं होता और जब जिसको इंटरनेट खेलों की लत पड़ जाती है तो यह बौद्धिक स्तर पर भी उसके लिए हानिकारक हो जाते हैं। क्योंकि उसका मन हमेशा इन खेलों में ही लगा रहता है। वो दिन-रात उसी के विषय में सोचता रहता है, अन्य कार्यों को भूल जाता है। उसे एक प्रकार का गेम फोबिया हो जाता है।
इंटरनेट खेलों से बुद्धि कुंद हो जाती है और मानसिक विकास अवरुद्ध हो जाता है। शारीरिक गतिविधि की तो बात दूर तब वो बौद्धिक स्तर पर भी संकुचित हो जाता है। वो बाहरी दुनिया से कट जाता है और इन आभासी खेलों की दुनिया को अपनी दुनिया समझने लगता है। हमेशा कंप्यूटर से चिपके रहने से आँखों पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है, और हाथ की उंगलियों और गर्दन में कई समस्यायें हो जाती हैं। कम्प्यूटर पर इन खेलों में बहुत अधिक समय बिताने वाले बच्चे अक्सर मोटे ही होते हैं, ऐसा अनेक उदाहरणों से पता चला है।
अंत में अगर विचार किया जाए तो इंटरनेट खेल एक बहुत ही निश्चित मर्यादा में खेले जाएं तो ही लाभदायक हैं अन्यथा इनसे नुकसान ही नुकसान हैं।
Answer:
मुझे दो पेज का आंसर चाहिए वह भी निबंध प्लीज औ