Geography, asked by keshavgargritu1981, 8 months ago

इनमें किस प्राकृतिक संसाधन का भंडार सीमित है?
(क) पवन ऊर्जा
(ख) सौर ऊर्जा
(ग) खनिज तेल
(घ) समुद्री ऊर्जा

Answers

Answered by bhatiamona
1

सही जवाब है,

(ग) खनिज तेल

व्याख्या :

इनमें से खनिज तेल ऐसे प्राकृतिक संसाधन हैं, जिनका भंडार बेहद सीमित है। खनिज तेल में सभी पेट्रोलियम पदार्थ, पेट्रोलियम गैस आदि आते हैं। यह जीवाश्म ईंधन का रूप हैं। इनका भंडार पृथ्वी पर बेहद सीमित मात्रा में है जो आने वाले कुछ वर्षों में खत्म हो जाएगा। इन खनिज तेल के निर्माण की प्रक्रिया भी लाखों वर्ष की होती है।

शेष तीनों साधन पवन ऊर्जा, सौर ऊर्जा और समुद्री ऊर्जा नवीकरण ऊर्जा के प्राकृतिक संसाधन है क्योंकि इनका नित्य नवीकरण होता रहता है। यह कभी न खत्म होने वाले प्राकृतिक संसाधन है।

Similar questions