Hindi, asked by BrainlyHelper, 1 year ago

इस बीच वह दरिया में लुढ़कता रहा।' नीचे लिखी क्रियाएँ पढ़ो। क्या इनमें और 'लुढ़कना' में तुम्हें कोई समानता नज़र आती है? ढकेलना सरकना खिसकना इन चारों क्रियाओं का अंतर समझाने के लिए इनसे वाक्य बनाओ।
Class 6 NCERT Hindi Chapter ‘संसार पुस्तक है’

Answers

Answered by nikitasingh79
27
क्रिया : जिस शब्द से किसी काम का होना या कर ना पाया जाए उसे क्रिया कहते हैं। जैसे - पढ़ना, लिखना, खेलना, सोना आदि।
क्रिया के दो भेद है:-  अकर्मक क्रिया और सकर्मक क्रिया।

उत्तर :-
१. लुढ़कना - सुरेश सीढ़ियों पर फिसला और लुढ़कता हुआ नीचे आ गया।

२. ढकेलना - पहाड़ी नाले ने रोड़े को ढकेलकर उसे एक छोटी से दरिया में पहुंचा दिया।

३. सरकना - सांप सरककर झाड़ियों में चला गया।

४. खिसकना - धरती के नीचे चट्टानें खिसकने से भूकंप जाता है।

आशा है कि यह उत्तर आपकी मदद करेगा।।।
Answered by Shreya2001
9
★ ★

क्रिया :

जिस शब्द से किसी काम का करना या होना प्रकट हो, उसे क्रिया कहते हैं। जैसे-खाना, पीना, सोना, जागना, पढ़ना, लिखना, इत्यादि ।

प्रयोग के आधार पर क्रिया के प्रकार:-

* अकर्मक क्रिया
* सकर्मक क्रिया


• ढकेलना – इतना भारी पत्थर ढकेलना तो मुश्किल है।

• सरकना – आदत न होने के कारण नई दुल्हन का घूँघट सरकने लगा।

• खिसकना – बॉस के आने से पहले ही रोहन ऑफिस से खिसक लिया।

☆ आशा है यह आपकी मदद करेगा ☆



Similar questions