Hindi, asked by mukeshkumar737281, 11 months ago

जातिवाद के पोषक उसके पक्ष में क्या तर्क देते हैं​

Answers

Answered by babusinghrathore7
3

Answer:

जाति व्यवस्था के पक्ष के निम्न तर्क हैं।

1- जाति व्यवस्था प्रत्येक व्यक्ति को स्थिर सामाजिक पर्यावरण प्रदान करती हैं।

2- जाति व्यवस्था एक ही जाति के सदस्यों में सद्भावना एवं सहयोग की भावना प्रदान करती हैं।

3- जजमानी प्रथा द्वारा सभी जातीय समूहों की परस्पर निर्भरता में वृद्धि करती हैं।

4- प्रत्येंक जाति का एक निश्चित व्यवसाय होने से आर्थिक सुरक्षा की भावना पैदा करती हैं।

5- वैवाहिक प्रतिबंधो से प्रजातीय शुद्धता को बनाए रखती हैं।

6- वर्ग संघर्ष में वृद्धि किए बिना यह वर्ग चेतना का विकास करती हैं।

7- यह जातीय व्यवसाय, कुशलता दक्षता को पीढ़ी दर पीढ़ी हस्तान्तरित करती हैं, फलतः संस्कृति की निरंतरता बनी रहती हैं।

8- खान - पान भोजन सम्बन्धी प्रतिबंध, सहवास प्रतिबंधो के माध्यम से व्यक्ति को सामाजिक मूल्यों एवं प्रतिमानों से अवगत कराती हैं।

9- सामाजिक जीवन को राजनीतिक जीवन से दूर रखकर उसकी स्वतन्त्रता बनाएं रखती हैं।

10- जन्मजात व्यवसाय होने से सम्बन्धित जाति उसमें विशेषज्ञता हासिल कर लेती हैं।

आभार एंव स्रौत - नोट्स फॉर आरएएस एक्जाम स्प्रिगबोर्ड अकेडमी

Similar questions