Environmental Sciences, asked by thakurr58326, 7 months ago

जैव विविधता के संरक्षण क्या है? जैव विविधता संरक्षण के लिए इन-सीटू और एक्स-सीटू संरक्षण रणनीतियों के बारे में बताए?

Answers

Answered by mahakincsem
8

Explanation:

जैव विविधता एक व्यापक शब्द है जिसमें पारिस्थितिकी तंत्र के स्थायी प्रबंधन और पारिस्थितिकी तंत्र के भीतर प्रजातियां शामिल हैं, जैसे कि जीवन सहायक प्रणाली और आवश्यक पारिस्थितिक प्रक्रियाएं परेशान नहीं होती हैं।

उद्देश्य प्राप्त करने के लिए उपयोग की जाने वाली दो विधियाँ

इन-सीटू संरक्षण, जिसमें उनके प्राकृतिक आवासों में प्रजातियों का संरक्षण शामिल है। यह तरीका लागत प्रभावी है और प्रजातियां बेहतर विकसित हो सकती हैं

अन्य विधि एक्स-सीटू है, जिसमें कृत्रिम आवास में प्रजातियों का संरक्षण शामिल है। इस तरह से आनुवांशिक तकनीकों का इस्तेमाल लुप्तप्राय प्रजातियों को बचाने के लिए किया जा सकता है

Answered by bhatiamona
49

जैव विविधता के संरक्षण क्या है? जैव विविधता संरक्षण के लिए इन-सीटू और एक्स-सीटू संरक्षण रणनीतियों के बारे में बताए?

जैव विविधता के संरक्षण :

जैव विविधता के संरक्षण करना बहुत महत्वपूर्ण है| इन्हें तीन श्रेणियों में बांटा गया है जैसे संकुचित संकीर्णत , उपयोगी , व्यापकरूप से स्वार्थ उपयोगी व नैतिक |

जैव विविधता के संरक्षण के लिए संकीर्णतरूप से उपयोगी तर्क स्पष्ट है| जैसे मानव को प्रकृति से प्रत्यक्ष रूप से बहुत से लाभ प्राप्त होते है | जैसे खाद्य , अनाज , दालें , फल , इंधन, रेशा , इमारती सामान औद्योगिक उत्पाद, औषधय उत्पाद आदि  

जैव विविधता संरक्षण से हमारा संबंध पृथ्वी ग्रह पर उपस्थित उन लाखों जंतु, पादप व सूक्ष्मजीव जातियों से है , जिनके साथ हम रहते है , जिन्हें कभी हमारी जरूरत होती और कभी उन्हें हमारी जरूरत होती है| हमें यह समझना जरूरी है की उनकी देख-भाल करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि हम उनकी देख-रेख करें और इस जैविक धरोहर को संभाल कर रखें | जैव विविधता संरक्षण के लिए हमें जंगल को सुरक्षित रखना होता है|  

इन-सीटू संरक्षण: प्रजातियों के संरक्षण की विधि है जो उनके प्राकृतिक वातावरण पर होती है। जिसमें प्रजातियों का संरक्षण उनके सामान्य आवासों में शामिल है| इन-सीटू संरक्षण, जिसे "ऑन-साइट संरक्षण" के रूप में भी जाना जाता है, प्रजातियों के संरक्षण की विधि है जो उनके प्राकृतिक वातावरण पर होती है। जंगल को जीव-जन्तुओं को अपनी देख-रेख  प्राकृतिक वातावरण में करनी पड़ती है|सुरक्षित रखने को हम इन सीटू सरंक्षण कहते है|

एक्स-सीटू संरक्षण:  किसी जीव को विलोपन के संकट से बचाने के लिए सहायता की आवश्यकता होती है तब इस स्थिति को हम एक्स सीटू  सरंक्षण कहते है| सीटू  सरंक्षण में पादपों तथा जंतुओं को उनके प्राकृतिक आवास से अलग एक विशेष स्थान पर उनकी अच्छी देखभाल की जाती है और सावधानी पूर्वक सरंक्षित किया जाता है| जंतु उद्यान में , वनस्पति उद्यान तथा वह है |ऐसे बहुत से  जंतु है जो विलुप्त हो गए है उद्यानों में सुरक्षित है|  

Similar questions