Hindi, asked by Anonymous, 5 months ago

जीवन में खेलों का महत्व लिखिए 200 /300 words don't spamm ​

Answers

Answered by MuTeGlitZzz
10

Answer:

importance of sports in life essay in hindi

प्रस्तावना

मनुष्य का जीवन एक कर्मयोगी का जीवन है। भारतीय दर्शन के अनुसार मनुष्य के जीवन का मुख्य उद्देश्य आत्मदर्शन अथवा आत्मज्ञान है जिसका तात्पर्य यह है कि प्रत्येक व्यक्ति कुछ विशिष्ट

व्यक्तित्व लेकर इस संसार में आता है और उन गुणों के अनुरूप ही वह अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित करने की चेष्टा करता है।

इसी के द्वारा वह आत्मिक सन्तोष प्राप्त करता है। इसके लिए मनुष्य को एक स्वस्थ एवं सुदृढ़ शरीर तथा मन की आवश्यकता है। शरीर एवं मन को मजबूत एवं कार्यशील बनाये रखने के लिए व्यायाम की भी आवश्यकता है।

छात्र जीवन में खेल-कूद

छात्र जीवन में बालक का मानसिक और शारीरिक विकास होता है इसलिए उसे उचित वातावरण एवं पोषण की आवश्यकता होती है।

मनोवैज्ञानिकों ने यह सिद्ध कर दिया है कि सात से बारह वर्ष की आयु के मध्य जिस व्यक्तित्व का निर्माण होता है, वह जीवनभर प्रभावी सिद्ध होता है।

मूल रूप में उसमें कोई परिवर्तन कठिनाई से ही हो पाता है। छात्रो के सर्वागीण बिकास के लिए खेल-कूद भी उतना ही आवश्यक हैं जितनी पुस्तकीय शिक्षा बौद्धिक विकास के साथ मानसिक और शारीरिक विकास भी महत्वपूर्ण है।

जीवन में खेलों का महत्त्व

कार्य के बाद मनोरंजन का होना जरूरी है। यद केवल काम ही काम के और कोई मनोरंजन न हो तो बहुत ही जल्दी मनुष्य अपने जीवन से ऊँब जाये।

उसका जीवन एक उदास कहानी बनकर रह जाये जीवन के सरस तथा जीवन-शक्ति से भरपूर बनाये रखने के लिए भी क्रीड़ा साधन का अमूल्य योगदान है।

दिनभर एकरस कार्य के बाद जब मनुष्य एक-डेढ़ घंदा मैदान में उतरकर जीवन के दुखों को पूर्णतया भुलाकर सेलकूद में भाग लेता है तो निश्चय ही वह अपने जीवन को श्रेष्ठ बनाता है। उसमें मानसिक क्रिया-कलाप के बोझ समाप्त हो जाते हैं तथा उसमें पुनः कार्य करने की शक्ति उत्पन्न हो जाती है।

बाल्यकाल तथा छात्र जीवन में खेलकूद का और अधिक महत्त्व बढ़ जाता है। जो विद्यार्थी अथवा प्रौढ़ पुरुष खेलकूद से बचते हैं, वे अनेक रोगों के शिकार तो होते ही हैं, साथ ही वे अपने आपको ऊर्जा रहित एवं अशक्त अनुभव करते हैं।

Answered by itzbabygirl123
1

Answer:

परिचय

यदि हम कुछ पलों के लिए इतिहास की ओर देखें या किसी सफल व्यक्ति के जीवन पर प्रकाश डालें तो हम देखते हैं कि, नाम, प्रसिद्धी और धन आसानी से नहीं आते हैं। इसके लिए लगन, नियमितता, धैर्य, और सबसे अधिक महत्वपूर्ण कुछ शारीरिक क्रियाओं अर्थात् स्वस्थ जीवन और सफलता के लिए एक व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य की आवश्यकता होती है। नियमित शारीरिक गतिविधियों में शामिल होने के लिए खेल सबसे अच्छा तरीका है। किसी भी व्यक्ति की सफलता मानसिक और शारीरिक ऊर्जा पर निर्भर करती है। इतिहास बताता है कि, केवल वर्चस्व (प्रसिद्धी) ही राष्ट्र या व्यक्ति पर शासन करने की शक्ति है।

खेल का महत्व

शारीरिक गतिविधियों में शामिल होने के लिए खेल सबसे अच्छा तरीका है, जो बहुत लाभदायक है। बहुत से देशों में खेलों को बहुत अधिक महत्व दिया जाता है, क्योंकि वे एक व्यक्ति के जीवन में खेल के वास्तविक लाभ और व्यक्तिगत व पेशेवर जीवन में इसकी आवश्यकता को जानते हैं। किसी धावक (एथिलीट) या पेशेवर खिलाड़ी के लिए शारीरिक गतिविधियाँ बहुत महत्वपूर्ण होती हैं। यह उनके और उनके जीवन के लिए बहुत मायने रखती है। खेल खिलाड़ियों के लिए राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर बहुत अच्छा अवसर रखता है। कुछ देशों में, कुछ अवसरों कार्यक्रमों और त्योहारों के आयोजन पर स्पोर्ट्स और खेल गतिविधियाँ आयोजित की जाती हैं, उदाहरण के लिए; प्राचीन यूनान के ओलम्पियाड को सम्मान प्रदर्शित करने के लिए ओलम्पिक खेलों का आयोजन किया जाता है।

खेल सभी के व्यस्त जीवन में विशेष रुप से विद्यार्थियों के जीवन में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता हैं। यहाँ तक कि, पूरे दिन में से, कम से कम थोड़े से समय के लिए सभी को खेलों में सक्रिय रुप से भाग लेना चाहिए। खेल बहुत ही आवश्यक है क्योंकि, खेलों में नियमित रुप से शामिल होने वाले व्यक्ति में यह शारीरिक और मानसिक तंदरुस्ती लाता है। जिन व्यक्तियों की व्यस्त दिनचर्या होती है, वे बहुत ही आसानी व शीघ्रता से थक जाते हैं। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि, एक सूकून और आराम का जीवन जीने के लिए हम सभी को स्वस्थ मस्तिष्क और स्वस्थ शरीर की आवश्यकता होती है।

निष्कर्ष

नाम, प्रसिद्धी, और पैसा प्राप्त करने के लिए शिक्षा बहुत आवश्यक है। इसी तरह से, स्वस्थ शरीर और मस्तिष्क प्राप्त करने के लिए, सभी को किसी भी प्रकार की शारीरिक गतिविधि में अवश्य शामिल होना चाहिए, जिसके लिए खेल सबसे अच्छा तरीका है।

Similar questions