Science, asked by suganyasivam9632, 9 months ago

कुछ इतिहासकार ऐसा क्यों मानते हैं कि मुद्रण संस्कृति ने फ्रांसीसी क्रान्ति के लिए जमीन तैयार की ।

Answers

Answered by sindhu789
2

कुछ इतिहासकारों का मानना था कि मुद्रण संस्कृति ने फ़्रांसिसी क्रांति के लिए अनुकूल ज़मीन तैयार की जो निम्नलिखित है -

Explanation:

  • छपाई के चलते उन्होंने रीति -रिवाजों की जगह विवेक के शासन पर बल दिया और माँग की हर चीज़ को तर्क और विवेक की कसौटी पर ही रखा। उन्होंने परंपरा पर आधारित चर्च की धार्मिक और राज्य की निरंकुश सत्ता पर प्रहार कर के सामाजिक व्यवस्था को कमज़ोर कर दिया।
  • छपाई ने वाद -विवाद की नयी संस्कृति को जन्म दिया। सारे पुराने मूल्य , संस्थाओं और कायदों पर आम जनता के बीच बहस हुई। और इस तरह बनी सार्वजनिक दुनिया से सामाजिक क्रांति के नए विचारों की शुरुआत हुयी।
  • भूमिगत घूमने वाले साहित्य ने लोगों को राजतंत्र के खिलाफ भड़काया क्यूंकि १७८० के दशक तक राजशाही और उसकी नैतिकता का मज़ाक उड़ाने वाले साहित्य का ढेर लग चुका था।
Similar questions