Hindi, asked by priyanship1210, 3 months ago

(क) कविता लेखन में 'छद एवं बिम्ब' का क्या महत्व है? स्पष्ट कीजिए।​

Answers

Answered by shishir303
43

O  कविता लेखन में 'छद एवं बिम्ब' का क्या महत्व है? स्पष्ट कीजिए।​

►  कविता लेखन में ‘बिम्ब’ और ‘छंद’ का बड़ा महत्व होता है। छंद कविता की आंतरिक लय होते हैं और बिम्ब कविता के भाव को इंद्रियों की सहायता से पकड़ने में सहायक सिद्ध होते हैं।

कविता के भावों को समझने के लिए इंद्रियां ही सबसे सुलभ साधन होती हैं। हमारी जो बाहरी संवेदनाएं होती हैं, वह हमारे मन के स्तर पर बिम्ब के रूप में बदल जाती हैं। जब हम किसी कविता का पठन, वाचन या श्रवण करते हैं, तो कविता में प्रयुक्त कुछ विशेष शब्दों को सुनकर हमारे मन में कुछ चित्र उभरने लगते हैं, यह चित्र ही बिंब होते हैं और यही स्मृति चित्रों यानि बिंबों के सहारे कविता के भावों को समझ पाते हैं, और कविता में स्वयं की अनुभूति करने लगते हैं।

छंद कविता की आंतरिक लय होते हैं और यह कविता के लिये बेहद जरूरी तत्व होते हैं। जब तक कविता लय नही पकड़ पाती तब तक ना तो कविता में रस की अनुभूति की जा सकती है और ना ही कविता का आनंद लिया जा सकता।

इसलिए कविता लेखन में बिम्ब और छंद का विशेष महत्व है। कविता की रचना मे इनका उपयोग करके ही कविता को पूर्णता दी सकती है।

☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼

Answered by krshm143
4

Answer:

*कुछ विशेष शब्‍दों को सुनकर हमारे मन के भीतर कौंधने वाले स्‍मृति चित्र शब्‍दों के सहारे कविता में क्‍या निर्मित करते हैं?*

1️⃣ लय

2️⃣ छंद

3️⃣ रस

4️⃣ बिंब

Similar questions