Social Sciences, asked by akashacharya841, 16 days ago

कुलक शब्द को परिभाषित कीजिए।​

Answers

Answered by bhatiamona
0

'कुलक' शब्द को परिभाषित कीजिए।​

'कुलक' रूस में उन किसानों को कहा जाता था, जो संपन्न होते थे। कुलक वर्ग रूस के संपन्न किसान कहे जाते थे। जब रूस में 1927-28 में अनाज का भारी संकट पैदा हो गया तो उस समय के शासक स्टलिन को यह लगने लगा था कि कुलक वर्ग अनाज का संग्रह कर रहा है और यह वर्ग गरीब किसानों का शत्रु है। इसलिए स्टलिन की पार्टी के सदस्यों ने कुलक किसानों के ठिकानों पर छापे मारे और सारा अनाज जबरन खरीदा। उसके बाद भी जब अनाज का संकट हल नहीं हुआ तो स्टलिन ने सभी कुलको का सफाया कर दिया और खेतों के सामूहिकीकरण का फैसला लिया।

Similar questions