Hindi, asked by rishavgoyal908, 11 months ago

कोरोना गंभीर समास्या​

Answers

Answered by dshkkooner1122
1

कोरोना वायरस की वजह से दुनियाभर में हुई मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। लाखों की संख्या में मरीज इस Virus की वजह से संक्रमित हैं। दुनियाभर में इस बीमारी को लेकर अलर्ट जारी है। ऐसे में बीमारी के लक्षण, इलाज और बचाव के बारे में हम आपको दे रहे हैं जरूरी जानकारी...

कोरोना वायरस इस वक्त लगभग पूरी दुनिया में फैल चुका है। चीन के वुहान शहर से शुरू हुआ ये कोरोना वायरस अब दुनियाभर के लिए गंभीर खतरा बन चुका है। इस समय हमारे देश में कुछ ढील के साथ लॉकडाउन का पांचवा चरण चल रहा है। दुनियाभर में अब तक इस बीमारी से बड़ी संख्या में लोगों की जान चली गई है। वहीं, पूरी दुनिया के इस बीमारी के संक्रमण को झेल रहे लोगों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। यहां जानें, आखिर क्या है कोरोना वायरस, इसके लक्षण, इलाज और बचाव के बारे में...

कोरोना वायरस विषाणुओं का एक बड़ा समूह है, जो इंसानों में सामान्य जुकाम से लेकर श्वसन तंत्र की गंभीर समस्या तक पैदा कर सकता है। इसके अलावा कोरोना वायरस से SARS और MERS जैसी जानलेवा बीमारियां भी हो सकती हैं। इस वायरस का नाम इसके शेप के आधार पर रखा गया है। ये वायरस जानवरों और इंसान दोनों को एक साथ संक्रमित कर सकता है। शोध में सामने आया है कि यह कोरोना वायरस सांपों से इंसान तक पहुंचा है। यह वायरस ऐनिमल्स से संबंधित है और मीट के होल सेल मार्केट, पोल्ट्री फर्म, सांप, चमगादड़ या फर्म एनिमल्स के जरिए ह्यूमन में आया है।

Similar questions