Hindi, asked by rohitbhai9906, 9 months ago

किसी परिचित अन्य कहानी लेखन के लिए मुद् दे तैयार करो

Answers

Answered by tanmore
6

कहानी का नाम - ससा ओर कचवे की रेस!

Explanation:

मुद्दे − एक जंगल − कछुआ और खरगोश − दोनों में मित्रता − खरगोश को अपनी चाल पर घमंड − दौड़ की शर्त − खरगोश का तेज भागना − आलस आना − पेड़ के नीचे विश्राम − सो जाना − कछुए का धीरे-धीरे बढ़ना − खरगोश का उठना − कछुए का जीतना − सीख।

Answered by roopa2000
0

Answer:

कहानी -कछुआ और खरगोश

Explanation:

मुद्दे − एक जंगल − कछुआ एवं  खरगोश − दोनों में दोस्ती − खरगोश को अपनी चाल पर गर्व  − दौड़ की शर्त − खरगोश का तेज दौड़ना  − आलस आना − पेड़ के नीचे आराम  − सो जाना − कछुए का धीरे-धीरे बढ़ना − खरगोश का उठना − कछुए का जीतना − सीख।

एक वक्त की बात है, किसी घने जंगल में एक खरगोश रहता था, जिसे अपने तेज दौड़ने पर बहुत घमंड था। उसे जंगल में जो दिखता, वो उसी को अपने साथ दौड़ लगाने की चुनौती दे देता। दूसरे जानवरों के बीच वो हमेशा खुद की तारीफ करता और कई बार दूसरे का मजाक भी उड़ाता।

एक वक्त की बात है, किसी घने जंगल में एक खरगोश रहता था, जिसे अपने तेज दौड़ने पर बहुत घमंड था। उसे जंगल में जो दिखता, वो उसी को अपने साथ दौड़ लगाने की चुनौती दे देता। दूसरे जानवरों के बीच वो हमेशा खुद की तारीफ करता और कई बार दूसरे का मजाक भी उड़ाता।

एक बार उसे एक कछुआ दिखा, उसकी सुस्त चाल को देखते हुए खरगोश ने कछुए को भी दौड़ लगाने की चुनौती दे दी। कछुए ने खरगोश की चुनौती मान ली और दौड़ लगाने के लिए तैयार हो गया।

जंगल के सभी जानवर कछुए और खरगोश की दौड़ देखने के लिए जमा हो गए। दौड़ शुरू हो गई और खरगोश तेजी से दौड़ने लगा और कछुआ अपनी धीमी चाल से आगे बढ़ने लगा। थोड़ी दूर पहुंचने के बाद खरगोश ने पीछे मुड़कर देखा, तो उसे कछुआ कहीं नहीं दिखा। खरगोश ने सोचा, कछुआ तो बहुत धीरे-धीरे चल रहा है और उसे यहां तक पहुंचने में काफी वक्त लग जाएगा, क्यों न थोड़ी देर आराम ही कर लिया जाए। यह सोचते हुए वह एक पेड़ के नीचे आराम करने लगा।

पेड़ के नीचे सुस्ताते-सुस्ताते कब उसकी आंख लग गई, उसे पता भी नहीं चला। उधर, कछुआ धीरे-धीरे और बिना रुके लक्ष्य तक पहुंच गया। उसकी जीत देखकर बाकी जानवरों ने तालियां बजानी शुरू कर दी। तालियों की आवाज सुनकर खरगोश की नींद खुल गई और वो दौड़कर जीत की रेखा तक पहुंचा, लेकिन कछुआ तो पहले ही जीत चुका था और खरगोश पछताता रह गया।

कहानी से सीखें

इस कहानी से सीखा कि जो लोग धैर्य और कड़ी मेहनत के साथ काम करते हैं, उनकी पुष्टि की जाती है और जो लोग अपने या अपने काम पर किए गए काम पर गर्व करते हैं, उनका गौरव एक समय में क्षतिग्रस्त हो जाता है।

Learn more about it

https://brainly.in/question/48318744.

https://brainly.in/question/26701119

Similar questions