Social Sciences, asked by abhijeetchauha729, 11 months ago

किस देश ने हाल ही में रयुगु क्षुद्रग्रह पर रोबोटिक रोवर को सफलतापूर्वक लैंड किया?

Answers

Answered by abhikumar12
0

जापान

जापानी अन्तरिक्ष एजेंसी जाक्सा ने इतिहास रचते हुए रयुगु क्षुद्रग्रह की सतह पर दो रोबोटिक रोवर को लैंड करवाए। इन दोनों रोवर्स का सामूहिक नाम MINERVA-II1 है। यह रोवर्स 21 सितम्बर, 2018 को हायाबुसा 2 स्पेसक्राफ्ट से अलग हुए थे। यह विश्व का पहला मोबाइल एक्सप्लोरेशन रोबोट है जिसे किसी क्षुद्रगृह की सतह पर लैंड किया गया है। MINERVA-II1 विश्व का पहला मानव निर्मित ऑब्जेक्ट है जो किसी क्षुद्रग्रह की सतह का अध्ययन करेगा। क्षुद्रग्रहों से ब्रह्माण्ड के इतिहास के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। MASCOT नामक तीसरे रोवर को हायाबुसा 2 के द्वारा अक्टूबर, 2018 में लांच किया जायेगा।

mark it as brainlist.

Similar questions