Hindi, asked by devendraraj810364460, 3 months ago

किसने कहा कि संविधान के बिना कोई राज्य नहीं हो सकता?
(क) लास्की (ख) जैनेलिक (ग) बार्कर
(घ) गार्नर​

Answers

Answered by shishir303
0

सही विकल्प होगा...

➲ (ख) जैनेलिक  

स्पष्टीकरण एवं व्याख्या...

‘जैनेलिक’ ने कहा था कि संविधान के बिना कोई राज्य नहीं हो सकता।

➤ किसी भी राज्य में शासन प्रणाली को चलाने के लिए नियमों की आवश्यकता होती है, और यह नियम संविधान ही प्रस्तुत करता है। जब तक किसी राज्य का कोई संविधान नहीं होगा, उस राज्य का कुशलता पूर्वक संचालन करना कठिन होता है। विशेषकर किसी स्वस्थ लोकतंत्र में संविधान लोकतंत्र की मूल आत्मा के समान होता है। बिना संविधान के कोई लोकतंत्र सही मायनों में लोकतंत्र नहीं रह सकता। लोकतंत्र में समानता का व्यवहार लोकतंत्र का मूल सिद्धांत है, जहाँ पर शासक एवं नागरिक के बीच कोई अंतर नहीं होता। संविधान राज्य के सभी नागरिकों को समान अधिकार प्रदान करता है, इसलिए संविधान के बिना राज्य की कल्पना नहीं की जा सकती।  

○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○

Similar questions