• क्या अब बता सकते हो कि अंतरिक्ष में सुनीता के बाल खड़े क्यों थे?
• सोचो किसी भी ढलान से पानी नीचे की ओर ही क्यों बहता है? पहाड़ से भी पानी नीचे की ओर ही बहता है, ऊपर की ओर क्यों नहीं चढ़ता ?
Answers
◉ क्या अब बता सकते हो कि अंतरिक्ष में सुनीता के बाल खड़े क्यों थे?
▬ सुनीता के बाल अंतरिक्ष यान में गुरुत्वाकर्षण बल शून्य होने के कारण खड़े थे। हम जानते हैं कि हमारी पृथ्वी पर गुरुत्वाकर्षण बल काम करता है, जिसके कारण सारी चीजें पृथ्वी पर टिकी रहती हैं। लेकिन अंतरिक्ष में यह गुरुत्वाकर्षण बल नहीं रहता, इसी कारण सुनीता के बाल अंतरिक्ष में खड़े थे।
◉ सोचो किसी भी ढलान से पानी नीचे की ओर ही क्यों बहता है? पहाड़ से भी पानी नीचे की ओर ही बहता है, ऊपर की ओर क्यों नहीं चढ़ता ?
▬ पृथ्वी पर पानी ऊपर से नीचे की ओर गुरुत्वाकर्षण बल के कारण बहता है। किसी भी ढलान पर नीचे की ओर पानी या किसी भी पहाड़ से नीचे की ओर पानी पृथ्वी पर काम करने वाले गुरुत्वाकर्षण बल के कारण बहता है।
▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬
“सुनीता अंतरिक्ष में”
(पर्यावरण अध्ययन – आस-पास) — कक्षा - 5, पाठ - 11)
इस पाठ से संबंधित अन्य प्रश्नों के लिये नीचे दिये गये लिंकों पर जायें....
• अंतरिक्ष में सुनीता के बाल खड़े क्यों रहते होंगे? बाल नीचे क्यों नहीं बैठते थे?
• सुनीता के इन सब चित्रों को देखो और बताओ कि उनमें कब, क्या-क्या होता दिख रहा है?
https://brainly.in/question/16030172
• आँखें बंद करो और सोचौ कि तुम्हारी क्लास एक अंतरिक्ष यान बन गई है। तुम शू.... से 10 मिनट में अंतरिक्ष में पहुँच गए हो। तुम्हारा यान अच पृथ्वी के चारों तरफ़ चक्कर लगा रहा है। अब बताओ-
- क्या एक जगह बैठ भी पा रहे हो?
- बालों का क्या हाल है?
- अरे भई, बस्ता और किताबें कहाँ घूम रही हैं
- और टीचर जी क्या कर रही हैं। उनकी चॉक का क्या हुआ?
- आधी छुट्टी में खाना कैसे खा पाए? पानी कैसे पिया? बॉल उछाली तो क्या हुआ?
• चित्र बनाकर या एक्टिंग करके यह सब बताओ।
https://brainly.in/question/16030158