Hindi, asked by KittyCornSumedha, 2 months ago

क्या संगीत और अनुशासन में कोई संबंध है? लिखो।
Emergency Pls Tell

Answers

Answered by tapasvi77
1

Answer:

हा संगीत और अनुशासन में संबंध होता है।

इंडीपॉप के मशहूर संगीतकार लेस्ली लुईस ने कहा कि संगीत के लिए उसके शिल्प को जानना और समझना जरूरी है। रविवार को जमशेदपुर कार्निवाल में शहर के स्कूली बच्चों के लिए आयोजित नृत्य कार्यशाला को संबोधित करते हुए उन्होंने संगीत की बारीकियों के साथ ही आधुनिक संगीत पर तकनीक के असर के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि संगीत के लिए साधना और अनुशासन जरूरी है। आप एक दिन में स्टार नहीं बन सकते। इसके लिए रियाज जरूरी है। बिना रियाज के संगीत की किसी भी विधा को मुकम्मल रूप नहीं दिया जा सकता।

समझदारी से करें तकनीक का उपयोग

बेहतर संगीत सृजन की कोशिश

लेस्लीलुईस ने कहा कि उन्होंने कोक स्टूडियो के जरिए ऐसा संगीत सृजित करने की कोशिश की, जो सीधे दिल को छुए। उन्होंने बताया कि इसमें कोई पंचिंग नहीं थी। गानों की रिकॉर्डिंग के बीच करेक्शन का कोई चांस नहीं।

यारों..दोस्ती बड़ी ही हसीन है

बच्चोंकी फरमाइश पर लुईस अंकल ने गीत भी गाए। अपने खुद के कम्पोज गीत-यारों, दोस्ती बड़ी ही हसीन है, ये ना हो तो क्या फिर, बोलों ये जिंदगी है...गाकर बच्चों के साथ ही संगीत प्रेमियों को झूमने को मजबूर किया।

लेस्ली लुईस ने कहा कि संगीत में मेलोडी (माधुर्य) ही राजा है। मेलोडी के बगैर हर संगीत अधूरा है। यह उसी तरह है जैसे बिना प्राण के शरीर। ऐसे में संगीत में मेलोडी लाने के लिए संगीत की बारीकियों के साथ ही सभी वाद्य यंत्रों की समझ और उनके बीच का संयोजन समझना जरूरी है। लेस्ली लुईस ने छात्रों से पूछा कि आज भी पुराने गाने क्यों सुनने में अच्छे लगते हैं? क्योंकि उनमें मेलोडी है। उन्होंने बताया कि पहले गीतों की रिकॉर्डिंग में कोई पंचिंग (रुकावट) नहीं होती थी। एक बार गीत शुरू होता था, तो बीच में कोई रुकावट नहीं होती थी। करेक्शन का कोई चांस नहीं होता था। लेकिन आज की तकनीक के दौर में पंचिंग ज्यादा है। एक लाइन के बाद दूसरे लाइन की रिकार्डिंग होती है। इससे गीतों की आत्मा मर जाती है और उसका माधुर्य और सोलफूलनेस नहीं रह पाता।

लेस्ली ने बच्चों से कहा कि तकनीक ने संगीत में आज क्रांति ला दी है। घर बैठे गानों की रिकार्डिंग की जा सकती है, लेकिन उसमें स्टूडियो वाली मेलोडी नहीं रह पाती। ऐसे में हमें तकनीक का इस्तेमाल समझदारी से करनी होगी।

मेलोडी ही किंग

शहर के स्कूली छात्रों को संगीत की शिक्षा देते लेस्ली लुईस।

Explanation:

HOPE IT WORKS OUT FOR YOU ❤️

Similar questions