Hindi, asked by manakijyothi, 9 months ago

Kaarak ka paribasha​

Answers

Answered by mithraakumar
0

Answer:

zich Rubin fb fin dubbing dun.

Answered by Anonymous
1

Answer:

कारक शब्द का अर्थ होता है – क्रिया को करने वाला। जब क्रिया को करने में कोई न कोई अपनी भूमिका निभाता है उसे कारक कहते है। अथार्त संज्ञा और सर्वनाम का क्रिया के साथ दूसरे शब्दों में संबंध बताने वाले निशानों को कारक कहते है विभक्तियों या परसर्ग जिन प्रत्ययों की वजह से कारक की स्थिति का बोध कराते हैं उसे विभक्ति या परसर्ग कहते हैं।

कारक के उदाहरण :-

(i) राम ने रावण को बाण मारा।

(ii) रोहन ने पत्र लिखा।

(iii) मोहन ने कुत्ते को डंडा मारा।

कारक के भेद (Kaal Ke Bhed):-

1. कर्ता कारक

2. कर्म कारक

3. करण कारक

4. संप्रदान कारक

5. अपादान कारक

6. संबंध कारक

7. अधिकरण कारक

8. संबोधन कारक

कारक के लक्षण , चिन्ह , और विभक्ति चिन्ह इस प्रकार हैं :-

(i) कर्ता ———— क्रिया को पूरा करने वाला ———— ने ———— प्रथमा

(ii) कर्म ———— क्रिया को प्रभावित करने वाला ———- को ———— द्वितीया

(iii) करण ———— क्रिया का साधन ————— से , के द्वारा ————- तृतीया

(iv) सम्प्रदान ————- जिसके लिए काम हो ———– को ,के लिए ———– चतुर्थी

(v) अपादान ————– जहाँ पर अलगाव हो ———— से ————– पंचमी

(vi) संबंध ————– जहाँ पर पदों में संबंध हो ————- का , की , के , रा ,री , रे ———– षष्ठी

(vii) अधिकरण ————– क्रिया का आधार होना ————- में , पर ————- सप्तमी

(viii) सम्बोधन ————– किसी को पुकारना ————— हे , अरे ! , हो! ————- सम्बोधन।

Similar questions