Hindi, asked by premshankarshahu4, 5 hours ago

कब से प्रशन बनाइए क्या है​

Answers

Answered by suchigupta503
0

Answer:

Explanation:

प्रश्न 1: निम्नलिखित को सुमेलित करें।

कॉलम । कॉलम ॥

(a) नर्मदा घाटी (1) पहला बड़ा राज्य

(b) मगध (2) आखेट तथा संग्रहण

(c) गारो पहाड़ियाँ (3) लगभग 2500 वर्ष पूर्व के नगर

(d) सिंधु और उसकी सहायक नदियां (4) आरंभिक कृषि

(e) गंगा घाटी (5) प्रथम नगर

उत्तर:(a) 2, (b) 1, (c) 4, (d) 5, (e) 3

प्रश्न 2: पाण्डुलिपियों और अभिलेखों में एक प्रमुख अंतर बताओ।

उत्तर: पांडुलिपियाँ ताड़ के पत्ते को काट कर तथा भूर्ज पेड़ की छाल पर हाथों से लिखी जाती थी। अभिलेख पत्थर या धातु जैसी कठोर सतहों पर उत्कीर्ण किया जाता था।

प्रश्न 3: राशिदा के प्रश्न को फिर से पढ़ो। इसके क्या उत्तर हो सकते हैं ?

उत्तर: रशिदा अपने आप से सवाल करती है कि यह कोई कैसे जान सकता है कि इतने वर्षों पहले क्या हुआ था?

इतिहासकार विभिन्न श्रोतो जैसे- पांडुलिपियों, सिक्कों, अभिलेखों तथा पुरात्तव से ज्ञात जानकारियों के आधार पर अतीत को जानने का प्रयास करतें हैं।

प्रश्न 4: पुरातत्वविदों द्वारा पाई जाने वाली सभी वस्तुओं की एक सूची बनाओ। इनमें से कौन सी वस्तुएँ पत्थरों कि बनी हो सकती है।

उत्तर: पुरातत्वविदों को खुदाई से विभिन्न वस्तुएँ, चित्रों, मूर्तियों, औजारों, हथियारों, बर्तनों, आभूषणो, सिक्कों, हड्डी, अन्न के दाने, कपड़ों, आदि के अवशेष प्राप्त हुए हैं। इनमें से औज़ार, मूर्ति, आभूषण और हथियार पत्थरों के बने हो सकते हैं।

प्रश्न 5: साधारण स्त्री और पुरूष अपने कार्यों का विवरण क्यों नहीं रखते थे? इसके बारे में तुम क्या सोचते हो?

उत्तर: साधारण स्त्री और पुरुषों का जीवन संघर्षों और कठिनाइयों से भरा पड़ा था। साथ ही उनके पास साधनों की कमी थी। अपने दैनिक जीवन की समस्याओं से उन्हें इतनी फुरसत ही नहीं मिलती थी कि अपने कार्यों का विवरण रख सकें।

प्रश्न 6: कम से कम दो ऐसी बातों का उल्लेख करो जिनसे तुम्हारे अनुसार राजाओं और किसानों के बीच के जीवन में भिन्नता का पता चलता है।

उत्तर: किसानों का काम खेतों में काम करना और अनाज उगाना था। वहीं दूसरी ओर एक राजा का काम शासन को सुचारु रुप से चलाना और लड़ाईयों द्वारा विजय अर्जित कर राज्य का विस्तार करना था। इस तरह एक किसान का जीवन परिश्रम से भरा होता था। उसकी तुलना में राजा का जीवन किसान के जीवन से थोड़ा आरामदायक होता था।

Similar questions