Hindi, asked by AbdulHaadiDMIS, 1 month ago

कक्षा 3 के लिए दीपावली पर अनुच्छेद। Please answer only if you know, thank you.

Answers

Answered by rajnishyam1996
1

Answer:

दीपावली हिन्दुओं का एक महत्वपूर्ण पर्व है।दीपावली का अर्थ है दीपों की अवली अर्थात दीपों की कतार। यह पर्व कार्तिक माह के अमवस्या को मनाया जाता है।इसी दिन भगवान राम माता सीता और भाई लक्ष्मण के साथ चौदह वर्ष के वनवास और लंका के राजा रावण को पराजित कर अयोध्या वापस आए थे।उनके स्वागत मे पूरे अयोध्या को दीपो से सजाया गया था। तभी से दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। घरों और दुकानों की सफाई की जाती है। लक्ष्मी जी और गणेश जी की पूजा की जाती है । लोग तरह तरह के पकवान और मिठाईयाँ खाते है।फुलझड़ी और पटाखे भी छोड़े जाते है। दीपो और रंगीन बल्वो की रोशनी से दीपावली की अमावस रात जगमगा उठती है।

Similar questions