Hindi, asked by diya3847, 4 months ago

कक्षा नवमी एवं दसवीं मैं कुछ बदलाप के संदेश​

Answers

Answered by amankumardhaka31
1

Answer:

सीबीएसई के 9वीं और 10वीं क्लास के छात्रों को अब नौ विषय पढ़ने का विकल्प मिला है। पांच अनिवार्य विषयों यानी इंग्लिश, हिंदी, मैथ्स, सोशल साइंस और साइंस के अलावा वे चार और विषय ले सकते हैं। छठा सब्जेक्ट कोई स्किल सब्जेक्ट होगा और सातवां विषय तीसरी भाषा होगी। आठवां और नौवां विषय आर्ट एजुकेशन, हेल्थ फिजिकल एजुकेशन और वर्क एक्सपीरियंस में से चुनना होगा। आठवें और नौवें विय का मूल्यांकन स्कूल स्तर पर ही होगा।

Explanation:

टाइप विषय विषय का नाम ग्रुप

अनिवार्य विषय विषय 1 भाषा I ( हिंदी कोर्स ए या हिंदी कोर्स बी या इंग्लिश लैंग्वेज और साहित्य) ग्रुप एल

विषय 2 भाषा II (लैंग्वेज के ग्रुप (ग्रुप-एल) से कोई भी। विषय I में जिस भाषा को चुन लिया है, उसे छोड़कर) ग्रुप एल

विषय 3 गणित (स्टैंडर्ड या बेसिक) ग्रुप ए1

विषय 4 विज्ञान ग्रुप ए1

विषय 5 सामाजिक विज्ञान ग्रुप ए1

ऐच्छिक विषय विषय 6 स्किल सब्जेक्ट के ग्रुप से कोई स्किल सब्जेक्ट ग्रुप एस

विषय 7 भाषा III/ऊपर चुने गए को छोड़कर कोई भी शैक्षिक विषय ग्रुप एल/ग्रुप ए-2

विषय 8और विषय 9 आर्ट एजुकेशन, हेल्थ एंड फिजिकल एजुकेशनवर्क एक्सपीरियंस

क्या है स्कीम?

अगर कोई छात्र तीन अनिवार्य शैक्षिक विषयों जैसे विज्ञान, गणित या सामाजिक विज्ञान में से किसी एक में फेल हो जाता है और स्किल सब्जेक्ट में पास हो जाता है तो जिस विषय में फेल हुआ है, उसकी जगह स्किल सब्जेक्ट का नाम जोड़कर 10वीं का रिजल्ट तैयार होगा। इसी तरह भाषा के विषय में होगा। अगर किसी भाषा में छात्र फेल कर जाता है और छठे विषय के तौर पर ली गई भाषा में पास हो जाता है तो उसका मार्क्स जुड़ जाएगा।

Similar questions