Hindi, asked by arshpreets313, 1 year ago

ड़ाॅकटर व मरीज के बीच संवाद

Answers

Answered by ABHISHEKN
3
कुमार:नमस्ते,डाक्टर साहब |

डॉक्टर:नमस्कार,तुम्हें क्या तकलीफ़ है ?

कुमार:मुझे दो दिन से बुखार है|

डॉक्टर:आपका नाम क्या है?

कुमार:मेरा नाम कुमार है|

डॉक्टर:उम्र?

कुमार:पच्चीस वर्ष

डॉक्टर:यह थर्मॉमीटर मुख में रखो|साथ में रक्त की जाँच भी करनी है|

कुमार:जी,डाक्टर

डॉक्टर:घबराने की काई बात नहीं है|यह तो साधारण बुखार है|आप पाँच दिन के लिए टिकियाँ लेकर जाइए|

कुमार:ये टिकियाँ कब और कैसे खाना है?

डॉक्टर:इसे हर रोज़ सबेरे,दोपहर और रात को भोजन के बाद एक-एक खाइए|

कुमार:शुक्रिया,डाक्टर साहब|

Similar questions