Social Sciences, asked by paryusha4670, 9 months ago

लोकतंत्र का बहुलवादी सिद्धांत क्या है?

Answers

Answered by shishir303
4

लोकतंत्र का बहुलवादी सिद्धांत जन सामान्य के बदले समूहों की भूमिका पर बल देता है। बहुलवादी सिद्धांत की उत्पत्ति अभिजनवादी (विशिष्ट वर्गीय) सिद्धांत की प्रतिक्रिया के रूप में हुई थी।  

सामान अर्थों में कहे तो बहुलवाद सिद्धांत सत्ता को समाज में एक छोटे से समूह तक सीमित करने के बदले उसे व्यापक रूप में प्रसारित करता है। इस सिद्धांत की अवधारणा का विकास बीसवीं सदी में अमेरिका से शुरू हुआ। लोकतंत्र के इस सिद्धांत को लाॉस्की, अर्नेस्ट बर्कर, जी.डी.एच. कोल, रॉबर्ट डहल जैसे विद्वानों ने प्रतिपादित किया।

Similar questions