Social Sciences, asked by Cheemabath3506, 9 months ago

लोकतंत्र की प्रमुख विशेषताएँ कौन-कौन सी हैं?

Answers

Answered by shishir303
9

लोकतंत्र की विशेषताएं इस प्रकार हैं...

  1. जनता द्वारा निर्मित शासन — लोकतंत्र शासन प्रणाली में सत्ता पूरी तरह जनता के हाथों में होती है और यह जनता का शासन कहलाता है। वही सरकार बनाती है उस पर नियंत्रण रखती है और सरकार को हटा भी सकती है।
  2. जनता का शासन — लोकतंत्र की शासन प्रणाली में सारी शक्ति जनता के हाथ में होती है, जनता से तात्पर्य समाज का प्रत्येक व्यक्ति और समूह, जो उस समाज में रहता है।
  3. लोकतंत्र एक साधन — लोकतंत्र में शासन को कभी भी साध्य नहीं माना जाता बल्कि शासन को एक साधन माना जाता है और शासन जनता के हित की लिए प्राप्ति का साधन माना जाता है।
  4. जनता के प्रति उत्तरदायी — लोकतंत्र शासन प्रणाली जनता के प्रति उत्तरदायी होती है, क्योंकि जनता ही अपने प्रतिनिधियों को चुनती है, इस कारण वह जनता के प्रति पूर्ण रूप से उत्तरदायी होते हैं।
  5. लोकतंत्र विकास का शासन है — लोकतंत्र में विकास की अवधारणा मजबूती से प्रकट होती है, क्योंकि आधुनिक लोकतंत्र विकास की कई अवस्थाओं से होकर गुजरा है। यह लोकतंत्र पहले व्यक्तिवादी लोकतंत्र था, जो बाद में उदारवादी लोकतंत्र बना और धीरे-धीरे अब समाज कल्याणकारी लोकतंत्र में परिवर्तित हो गया है। इस विकास का परिणाम यह हुआ है कि व्यक्ति की राजनीतिक स्वतंत्रता अधिक बढ़ी है।
  6. समानता का भाव — लोकतंत्र की सबसे प्रमुख विशेषता है, उसकी समानता की भावना है। लोकतंत्र सभी व्यक्तियों को एक समान धरातल पर रखता है, जिसमें किसी भेदभाव की गुंजाइश नहीं होती। इसलिए लोकतंत्र शासन प्रणाली में हर व्यक्ति को ऐसा लगता है कि उसकी ही शासन प्रणाली है।
Similar questions