Social Sciences, asked by deeputhapa2584, 9 months ago

लोकतांत्रिक राज्य एवं लोकतांत्रिक शासन अर्थात संपूर्ण राजनीतिक लोकतंत्र की कौन-कौन सी मान्यताएँ हैं?

Answers

Answered by shishir303
0

लोकतांत्रिक राज्य एवं लोकतांत्रिक शासन अर्थात संपूर्ण राजनीतिक लोकतंत्र की कुछ आधारभूत मान्यतायें हैं, जो इस प्रकार हैं...

  • राजनीतिक लोकतंत्र सदैव उदारवादी संविधानवाद में विश्वास रखता है।
  • संपूर्ण राजनीतिक लोकतंत्र सदैव ‘प्रभुसत्ता का निवास जनता में है’ यह मान्यता को धारण करता है।
  • राजनीतिक लोकतंत्र एक सिद्धांतीय लोकतांत्रिक शासन कहलाता है।
  • राजनीतिक लोकतंत्र में जनता ही सर्वोपरि होती है, वह सरकार की नियुक्ति करती है, उस पर नियंत्रण रखती है तथा आवश्यकता पड़ने पर उसे हटा भी सकती है।
  • राजनीतिक लोकतंत्र अपने आप में साध्य नहीं होता बल्कि यह लोकतांत्रिक साध्यों एवं मूल्यों की प्राप्ति का साधन होता है।
Similar questions