Sociology, asked by devanshg1638, 9 months ago

लोकतंत्र के सफल संचालन के लिए नागरिकों को जागरूक होना जरूरी है। टिप्पणी कीजिए।

Answers

Answered by Anonymous
85

Answer:

लोकतंत्र के सफल संचालन के लिए नागरिकों को जागरूक होना जरूरी है।

यह अति आवश्यक होता है कि लोकतंत्र के सफल संचालन के लिए नागरिकों को जागरूक होना चाहिए। क्योंकि लोकतंत्र में प्रजा ही अपने शासक का चुनाव करती है। अगर अगर प्रजा जागरूक नहीं रही साक्षर नहीं रहे , तो वह अपने शासक का चुनाव कैसे करेगी। अगर प्रजा जागरूक नहीं रही, तो उसकी सरकार उसे बेवकूफ बनाकर कुछ भी कर सकती है।

सरकार बहुत सारी योजनाएं निकालती है। जो लोगों का कल्याण करती है। अगर प्रजा जागरूक नहीं रही तो वह उन योजनाओं को नहीं समझ पाएगी। और सरकार का परिश्रम व्यर्थ चला जाएगा। इसलिए जनता को जागरूक होना चाहिए। ताकि वह अपने अधिकारों को समझ सके। जनता समझ बूझकर , जागरूक होकर अपने शासक का चुनाव कर सके।

Answered by nikitasingh79
82

Answer:

लोकतंत्र के सफल संचालन के लिए नागरिकों को जागरूक होना जरूरी है‌:  

जागरूक नागरिकता प्रजातंत्र की सफलता की पहली शर्त है।  निरंतर देख रेख ही स्वतंत्रता की कीमत है। नागरिक को अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक होना चाहिए। यदि उनके किसी अधिकार पर कोई हस्तक्षेप होता है, तो उन्हें उसके विरूद्ध आवाज़ उठाने के लिए तैयार रहना चाहिए । सार्वजनिक विषयों के प्रति उदासीन रहना ठीक नहीं है, इससे शासन पर कुछ व्यक्तियों का प्रभुत्व हो जाता है। इन विषयों में प्रत्येक नागरिकों को सक्रिय भाग लेना चाहिए, राजनीतिक समस्याओं और घटनाओं के प्रति सचेत रहना  चाहिए कथा राजनीतिक चुनाव में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।  

आशा है कि यह उत्तर आपकी मदद करेगा।।।।

इस पाठ से संबंधित कुछ और प्रश्न :  

राजनीति उस सबसे बढ़कर है, जो राजनेता करते हैं।' क्या आप इस कथन से सहमत हैं? उदाहरण भी दीजिए।

https://brainly.in/question/11842483

राजनीतिक सिद्धांत का अध्ययन हमारे लिए किन रूपों में उपयोगी है? ऐसे चार तरीकों की पहचान करें जिनमें राजनीतिक सिद्धांत हमारे लिए उपयोगी हों।

https://brainly.in/question/11842648

Similar questions