Social Sciences, asked by guninderchana2380, 10 months ago

लोकतंत्र के सफल संचालन में कौन-कौन सी परिस्थितियाँ हो सकती हैं?

Answers

Answered by shishir303
0

लोकतंत्र के सफल संचालन के लिए निम्नलिखित परिस्थितियों सहायक सिद्ध हो सकती हैं..

  • शांति और व्यवस्था — किसी भी लोकतंत्र के सफल संचालन के लिए आवश्यक है कि देश में आंतरिक शांति कायम हो। देश को किसी भी युद्ध या बाहरी देश के आक्रमण का खतरा ना हो।
  • सुदृढ़ राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था — लोकतंत्र के सफल संचालन के लिए आवश्यक है कि राष्ट्र की अर्थव्यवस्था काफी मजबूत हो और वहां पर उद्योग धंधों की स्थिति सुदृढ़ हो।
  • आर्थिक समानता की स्थापना — लोकतंत्र के सफल संचालन के लिए राज्य में किसी भी तरह का आर्थिक भेदभाव ना हो। अमीरी और गरीबों के बीच की खाई बहुत अधिक चौड़ी ना हो अर्थात देश में मध्यम वर्ग की संख्या अधिक हो।
  • सामाजिक न्याय की स्थापना — लोकतंत्र के सफल संचालन के लिए आवश्यक है कि राज्य में सामाजिक न्याय हो। समाज में रहने वाले व्यक्तियों के बीच धर्म, जाति, क्षेत्र, भाषा, रंग, नस्ल, लिंग, जन्म आदि के आधार पर किसी तरह का भेदभाव नहीं किया जाता हो और सब को एक समान धरातल पर रखा जाता हो।
  • शिक्षित व जागरूक जनता — एक सफल लोकतंत्र के लिए जनता का जागरूक एवं शिक्षित होना बड़ा ही आवश्यक है, क्योंकि शिक्षित एवं जागरूक जनता ही योग्य प्रतिनिधियों को चुनकर शासन में भेज सकती है जो लोकतंत्र को स्वस्थ बनाए रखें।
  • जनमत का निर्माण — लोकतंत्र के सफल संचालन के लिए जनमत निर्माण के साधनों की स्वतंत्रता भी अति आवश्यक है। जनमत निर्माण के साधनों से तात्पर्य मीडिया है, जिसमें प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, साहित्यिक, लेखक, विचारक, रेडियो, सिनेमा, टीवी आदि माध्यम आते हैं। इन पर किसी भी तरह का सरकारी नियंत्रण नहीं होना चाहिए।
  • नागरिकों का नैतिक व राष्ट्रीय चरित्र — किसी समाज में जब नागरिकों का चरित्र उज्जवल होता है और उनमें नैतिक बल होता है तो वहां पर लोकतंत्र अधिक सफल होता है। अतः नागरिकों का नैतिक व राष्ट्रीय चरित्र उज्जवल हो, यह भी सफल लोकतंत्र के लिए आवश्यक है।
  • सत्ता का विकेंद्रीकरण तथा स्थानीय स्वशासन — इस व्यवस्था के तहत सत्ता का विकेंद्रीकरण हुआ हो अर्थात सत्ता केंद्रीयकृत न होकर स्थानीय स्वशासन केंद्रित हो।  स्थानीय स्वशासन को अधिक महत्व दिया जाए और स्थानीय स्वशासन में सामान्य व्यक्ति अधिक से अधिक भाग ले।
  • नागरिक स्वतंत्रता — लोकतंत्र के सफल संचालन के लिए जरूरी है कि उस लोकतंत्र के नागरिक को पर्याप्त एवं पूर्ण स्वतंत्रता प्राप्त हो। उसके स्वतंत्रता एवं मौलिक अधिकारों की रक्षा का भी उचित प्रबंध हो।
  • लिखित संविधान — सफल लोकतंत्र में एक स्पष्ट एवं लिखित संविधान होना अति आवश्यक है, इसकी भाषा स्पष्ट हो और हर बात पूरी तरह साफ हो, ताकि किसी तरह के भ्रम की स्थिति उत्पन्न ना हो।
  • लोकतांत्रिक परंपराएं — सफल लोकतंत्र में लोकतांत्रिक परंपरा जीवित रहें, जैसे कि निष्पक्ष एवं व्यवस्थित चुनाव प्रणाली, सक्रिय एवं रचनात्मक विपक्ष आदि।
Similar questions