Social Sciences, asked by sony8823, 9 months ago

लोकतंत्र शासन का सबसे अच्छा रूप है क्योंकि व्यक्ति को इससे श्रेष्ठ शासन का अभी भी ज्ञान नहीं है।

Answers

Answered by shishir303
1

लोकतंत्र शासन का सबसे अच्छा रूप है, क्योंकि लोकतंत्र के शासन में व्यक्ति को पूर्ण स्वतंत्रता प्राप्त होती है, समानता का एहसास होता है, गरिमा और प्रतिष्ठा प्राप्त होती है। इसलिए लोकतांत्रिक व्यवस्था आज की सबसे लोकप्रिय शासन व्यवस्था बन चुकी है।

लोकतंत्र जनता की सहमति का शासन भी है। इस व्यवस्था के अंतर्गत स्वतंत्र एवं निष्पक्ष निर्वाचन होते हैं और जनता स्वयं अपनी इच्छा से अपने प्रतिनिधियों का चुनाव करती है तथा यह प्रतिनिधि  जिस तरह से शासन चलाते हैं और कानूनों का निर्माण करते हैं, वह सब जनता की इच्छा के अनुसार होते हैं और उसके हित के लिए होते हैं। उन्हें इसलिए जनता का समर्थन प्राप्त होता रहता है। इन प्रतिनिधियों को जनता की इच्छा अनुसार आचरण करना पड़ता है। ऐसे प्रतिनिधि निरंकुश नहीं हो सकते। लोकतंत्र का शासन जनता का लोकप्रिय व उसके अनुरूप शासन होता है। यदि जनता के अनुरूप कोई शासन नहीं हो रहा है तो जनता अगले चुनाव में अपना विरोध प्रकट कर सरकार को हटा सकती है।

लोकतंत्र का शासन उन साधनों को प्रदान करता है जिनके द्वारा जनता की इच्छा का ज्ञान और अनुभव प्राप्त किया जाता है और इस प्रकार राज्य के व्यवहार को अपने अनुकूल बनाया जा सकता है। लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था से पहले विश्व में अनेक तरह की शासन व्यवस्था प्रचलित रहीं है, जैसे राजतांत्रिक शासन व्यवस्था, सैनिक शासन व्यवस्था, औपनिवेशिक शासन व्यवस्था आदि लेकिन लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था इन सब में सर्वश्रेष्ठ शासन व्यवस्था है। इसलिये लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था से बेहतर शासन व्यवस्था के बारे में व्यक्ति को ज्ञान नहीं है

Answered by anuragrana7055840830
0

Answer Uttarakhand ke kitne Bhag

Similar questions