Social Sciences, asked by pushpitamandal3556, 9 months ago

निम्नलिखित पर टिप्पणियाँ लिखिए(अ) उदारवादी प्रतिनिधि लोकतंत्र के प्रमुख लक्षण।

Answers

Answered by shishir303
1

उदारवादी लोकतंत्र के प्रमुख लक्षण इस प्रकार हैं...

  • उदारवादी लोकतंत्र के अनुसार प्रत्येक व्यक्ति एक बुद्धिमान प्राणी होता है इसलिए वह अपना हित और अहित समझ सकता है।
  • उदारवादी लोकतंत्र में सभी व्यक्ति मुख्य रूप से समान होते हैं, और कोई छोटा-बड़ा नही होता।
  • शासन का गठन उदारवादी एवं लोकतांत्रिक व्यवस्था के अनुसार होना चाहिए अर्थात संयमित व लोकतांत्रिक शासन के सिद्धांत का पालन करना चाहिए।
  • शासन की शक्ति का आधार जनता की इच्छा होना चाहिए और सरकार को जनता का मात्र प्रतिनिधि होना चाहिये।
  • शासन का संचालन जनता द्वारा किया जाना चाहिए और शासन के गठन एवं संचालन में बहुमत के सिद्धांत का पालन करना चाहिए।
  • नागरिकों को सभी स्वतंत्रता व उनके मौलिक अधिकार प्राप्त होने चाहिए तथा किसी भी विवाद की स्थिति में तथा नागरिकों की स्वतंत्रता मौलिक अधिकारों की रक्षा के लिए स्वतंत्र व निष्पक्ष न्यायालय की व्यवस्था होनी चाहिए।
  • हर एक निश्चित अवधि के बाद स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव होते रहना चाहिए तथा राजनीतिक दलों की संख्या एक से अधिक होनी चाहिए।
  • किसी भी चुनी गई सरकार को सदैव जनमत का आदर करना चाहिए।
Similar questions