Social Sciences, asked by rajkumar9798204280, 1 month ago

loktantra ki kya kya samasya hai 5 March ke pointwise bataen​

Answers

Answered by Vikramjeeth
2

Explanation:

देश की तमाम समस्याओं की जड़ भारतीय लोकतंत्र है। मैंने लोकतंत्र को दोष न देकर भारतीय लोकतंत्र पर दोषारोपण किया है। क्योंकि भारत में लोकतंत्र ही सत्ता तक पहुंचने का मार्ग है और भारतीय लोकतंत्र अभी इसके लिए परिपक्व नहीं है, जिसका लाभ आयोग्य और सत्ता के लालची जैसे लोग उठा रहे हैं। ऐसे लोगों को इस कदर सत्ता की भूख रहती है कि देश में किसी भी प्रकार की अराजकता को अंजाम देकर वोट बैंक सुरक्षित करते हैं। यहां तक कि भारत की विविधता का पूरा लाभ उठाते हैं और उनकी एकता में फूट भी डालने का काम करते हैं।

एक जो सबसे महत्वपूर्ण बात है, वह यह है कि कोई भी सरकारी या गैर सरकारी संस्था इस अराजकता पर कोई विशेष प्रभाव नहीं डाल पायी है। भारतीय लोकतंत्र तमाम राजनीतिक समस्याओं का कारण है। भारत की जो मूल समस्या है, वह इस व्यवस्था का शिकार बन चुकी है, जो अनिश्चित काल तक रहने वाली है।इसी उदार राजनीतिक व्यवस्था का लाभ उठाकर शिक्षा का स्तर गिराया जा रहा है, ताकि लोगों की समझ न विकसित हो पाए। लोकतंत्र भारतीय राजनीति में इसलिए शामिल किया गया, ताकि समाज में समानता बनी रहे, जबकि ऐसा कुछ नहीं हुआ। भारतीय राजनीति में तमाम असमानताएं व्याप्त हैं। एक योग्य आम नागरिक की पहुंच से बाहर है राजनीति करना।

राजनीतिक दल यह साबित करने में लगे रहते हैं कि यह लोकतंत्र की जीत है, जबकि यह सब महज एक मिथ्या है और कुछ भी नहीं। मैं तो यहां तक कहूंगा कि अगर राजनीतिक दलों में सत्ता की भूख की वजह से आपसी मतभेद न होता, तो मतदान और मतगणना भी सुरक्षित नहीं होती। राजनीतिक दल राष्ट्र को कम महत्व देकर अपनी-अपनी विचारधारा को प्राथमिकता देते हैं।

Hope it helps you.

Similar questions