Science, asked by anudhiman864, 8 hours ago

मुकुलन और खंडन में कया अंतर है​

Answers

Answered by bhawnadeora500
0

अलैंगिक प्रजनन ऐसी प्रक्रिया है, जिसमें नया जीव एकल जनक से बनता है और इसमें युग्मक या जनन कोशिकाओं की कोई भूमिका नहीं होती। कई एककोशिकीय और बहुकोशिकीय जीव अलैंगिक प्रजनन करते हैं। इस प्रक्रिया में, जनक जीव या तो विभाजित हो जाता है या फिर जनक जीव का एक हिस्सा नया जीव बनाने के लिए अलग हो जाता है। इस प्रजनन में, जनक की कुछ कोशिकाएं समसूत्री कोशिका विभाजन से गुजरती हैं, ताकि दो या दो से अधिक नए जीव बन सकें।

अलैंगिक प्रजनन निम्नलिखित छह प्रकार का होता है –

1. विखंडन (Fission)

2. मुकुलन (Budding)

3. बीजाणु का बनना (Spore formation)

4. पुनर्जनन (Regeneration)

5. खंडन (Fragmentation)

6. कायिक प्रवर्धन (Vegetative propagation)

विखंडन

विखंडन में एक कोशिकीय जीव नए जीवों को बनाने के लिए विभाजित हो जाते हैं। यह प्रोटोजोआ और कई प्रकार के जीवाणु/बैक्टीरिया जैसे जीवों में होने वाले प्रजनन की प्रक्रिया है। विखंडन के दो प्रकार होते हैं–

• द्विखंडन (Binary Fission)

द्विखंडन में, एकल जनक कोशिका पूरी तरह से विकसित होने वाले बिन्दु पर पहुँचकर दो हिस्सों में बंट जाती है। इस प्रक्रिया में, विभाजन के बाद जनक कोशिका समाप्त हो जाती है और दो नए जीवों का जन्म होता है। द्विखंडन की प्रक्रिया से गुजरने वाले एककोशिकीय जीवों के उदाहरण अमीबा, पैरामीशियम, लेशमैनिया आदि हैं।

द्विखंडन द्वारा प्रजनन करता अमीबा

• बहुविखंडन (Multiple Fission)

बहुविखंडन भी अलैंगिक प्रजनन की एक प्रक्रिया है, जिसमें जनक कोशिका कई नए जीवों के निर्माण के लिए विभाजित होती है। ऐसा तब होता है, जब एककोशिकीय जीव के आस–पास पुटी (Cyst) बन जाता है। इस पुटी (Cyst) के भीतर जीव का नाभिक कई छोटे नाभिकों में टूट जाता है। जब अनुकूल परिस्थिति बनती है, पुटी (Cyst) विभाजित होती है और उसके भीतर की कई संतति कोशिकाएं (Daughter Cells)  मुक्त हो जाती हैं। प्लाज्मोडियम में बहुविखंडन की प्रक्रिया होती है।

बहुविखंडन द्वारा प्रजनन

मुकुलन

‘अंकुर (Bud)’ शब्द का अर्थ है-‘छोटा पौधा’। मुकुलन की प्रक्रिया में एक छोटा अंकुर जनक जीव के शरीर पर विकसित होता है और समय आने पर नए जीव के निर्माण के लिए खुद को जनक जीव से अलग कर लेता है। हाइड्रा और यीस्ट में मुकुलन होता है।

मुकुलन पद्धति से प्रजनन करता हाइड्रा

मुकुलन विधि से प्रजनन करता यीस्ट

बीजाणु निर्माण

बीजाणु (Spore) का निर्माण एककोशिकीय और बहुकोशिकीय, दोनों ही प्रकार के जीवों में होता है। यह प्रक्रिया पौधों में होती है। बीजाणु निर्माण में, जनक पौधा अपने बीजाणु पेटी (Spore Case) में सैंकड़ों प्रजनन इकाईयाँ पैदा करता है, जिन्हें ‘बीजाणु’ कहते हैं। जब पौधों की यह बीजाणु पेटी फटती है, तो ये बीजाणु हवा, जमीन, भोजन या मिट्टी पर बिखर जाते हैं। यहीं ये उगते हैं और नए पौधे को जन्म देते हैं।

राइजोप्स (Rhizopus), म्यूकर (Mucor) आदि जैसे कवक बीजाणु निर्माण के उदाहरण हैं।

यह सामान्य ब्रेड मोल्ड प्लांट (Common Bread Mould Plant) या राइजोप्स कवक है। यह बीजाणु निर्माण के जरिए प्रजनन करता है।  

खंडन

खंडन बहुकोशिकीय जीवों में होता है, चाहे वह पौधा हो या जानवर। इस प्रक्रिया में बहुकोशिकीय जीव परिपक्व होने पर दो या अधिक टुकड़ों में बंट जाते हैं। इसके बाद प्रत्येक टुकड़ा एक नए जीव के रूप में विकसित होता है। स्पायरोगायरा (Spirogyra), जो कि एक पौधा है और समुद्री एनीमोन (Sea Anemones), जो कि एक समुद्री जीव है, में खंडन की प्रक्रिया होती है।

स्पायरोगायरा, रेशे जैसा शैवाल, खंडन विधि से प्रजनन करता है।

Answered by babitabalwantc
0

question geiwjsuevdudvwjwh s

Similar questions