Hindi, asked by pt575853, 17 days ago

मौखिक
1. बोली से आप क्या समझते हैं?
2. राष्ट्रभाषा किसे कहते हैं?
3. लिपि की परिभाषा दीजिए।
लिखित
1. भाषा की परिभाषा लिखिए।
2. हिंदी भाषा का महत्त्व लिखिए।
3. व्याकरण की परिभाषा व उसके अंगों का संक्षेप में वर्णन कीजिए।
4. बोली व भाषा में अंतर स्पष्ट कीजिए।​

Answers

Answered by krishnaagrawal2835
2

जवाब-

मौखिक:

1. बोली छोटे क्षेत्र में बोली जाने वाली भाषा बोली कहलाती है। बोली में साहित्य रचना नहीं होती है। जैसे छत्तीसगढ़ी, हरयाणवी, मारवाड़ी, ब्रजबोली और खड़ीबोली हिन्दी की कुछ क्षेत्रीय उपभाषाएँ हैं।

2. वह भाषा जो एक पूरे राष्ट्र अथवा देश द्वारा समझी, बोली जाती है; तथा उस राष्ट्र की संस्कृति से संबंधित होती है। यह पूरे देश की होती है। वह भाषा जो देश के विभिन्न भागो के निवासियो के बीच सम्पर्क स्थापित करे राष्ट्र भाषा कहलाती है ।

3. लिपि या लेखन प्रणाली का अर्थ होता है किसी भी भाषा की लिखावट या लिखने का ढंग। ध्वनियों को लिखने के लिए जिन चिह्नों का प्रयोग किया जाता है, वही लिपि कहलाती है।

लिखित:

1. भाषा, मुख से उच्चारित होने वाले शब्दों और वाक्यों आदि का वह समूह है जिनके द्वारा मन की बात बताई जाती है। ... मुख से उच्चारित होने वाले शब्दों और वाक्यों आदि का वह समूह जिनके द्वारा मन की बात बताई जाती है जैसे - बोली, जबान, वाणी विशेष। सामान्यतः भाषा को वैचारिक आदान-प्रदान का माध्यम कहा जा सकता है।

2. एक भाषा के रूप में हिंदी न सिर्फ भारत की पहचान है बल्कि यह हमारे जीवन मूल्यों, संस्कृति एवं संस्कारों की सच्ची संवाहक, संप्रेषक और परिचायक भी है। बहुत सरल, सहज और सुगम भाषा होने के साथ हिंदी विश्व की संभवतः सबसे वैज्ञानिक भाषा है जिसे दुनिया भर में समझने, बोलने और चाहने वाले लोग बहुत बड़ी संख्या में मौजूद हैं।

3. व्याकरण उस शास्त्र को कहा जाता हैं, जिसमे भाषा के शुद्ध करने वाले नियम बताए गए हो। किसी भी भाषा के अंग प्रत्यंग का विश्लेषण तथा विवेचन व्याकरण ग्रामर कहलाता है। व्याकरण वह विद्या है जिसके द्वारा किसी भाषा को शुद्ध बोला, पढ़ा और शुद्ध लिखा जाता है। किसी भी भाषा के लिखने, पढ़ने और बोलने के निश्चित नियम होते हैं।

4. भाषा एक बड़े भूभाग पर बोली और समझी जाती हैं , इसके साथ किसी बड़े महाकाव्य की रचना भी हुई होती हैं। जैसे : अवधी ,रचना - रामचरितमानस।

बल्कि,बोली एक छोटे भूभाग पर बोली जाती है और छोटे - छोटे लोक कथाओं की रचना होती है। जैसे: भोजपुरी रचना- कोई भी लोककथा।

If you liked my Answer, then please Mark me Brainliast.... Thank You so much

Similar questions
Math, 8 days ago