Hindi, asked by mahtopashupati7, 4 months ago

मौखिक व लिखित भाषा को व्यक्त करने के मुख्य तीन तीन माध्यम बताइए​

Answers

Answered by sk20up
3

Answer:

भाषा के प्रकार भाषा के तीन रूप होते है- (1)मौखिक भाषा (2)लिखित भाषा (3)सांकेतिक भाषा।

(1)मौखिक भाषा :-विद्यालय में वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में वक्ताओं ने बोलकर अपने विचार प्रकट किए तथा श्रोताओं ने सुनकर उनका आनंद उठाया। यह भाषा का मौखिक रूप है। इसमें वक्ता बोलकर अपनी बात कहता है व श्रोता सुनकर उसकी बात समझता है। इस प्रकार, भाषा का वह रूप जिसमें एक व्यक्ति बोलकर विचार प्रकट करता है और दूसरा व्यक्ति सुनकर उसे समझता है, मौखिक भाषा कहलाती है। दूसरे शब्दों में- जिस ध्वनि का उच्चारण करके या बोलकर हम अपनी बात दुसरो को समझाते है, उसे मौखिक भाषा कहते है। उदाहरण: टेलीफ़ोन, दूरदर्शन, भाषण, वार्तालाप, नाटक, रेडियो आदि। यह भाषा का प्राचीनतम रूप है। मनुष्य ने पहले बोलना सीखा। इस रूप का प्रयोग व्यापक स्तर पर होता है।

(2)लिखित भाषा :-मुकेश छात्रावास में रहता है। उसने पत्र लिखकर अपने माता-पिता को अपनी कुशलता व आवश्यकताओं की जानकारी दी। माता-पिता ने पत्र पढ़कर जानकारी प्राप्त की। यह भाषा का लिखित रूप है। इसमें एक व्यक्ति लिखकर विचार या भाव प्रकट करता है, दूसरा पढ़कर उसे समझता है। इस प्रकार भाषा का वह रूप जिसमें एक व्यक्ति अपने विचार या मन के भाव लिखकर प्रकट करता है और दूसरा व्यक्ति पढ़कर उसकी बात समझता है, लिखित भाषा कहलाती है। दूसरे शब्दों में- जिन अक्षरों या चिन्हों की सहायता से हम अपने मन के विचारो को लिखकर प्रकट करते है, उसे लिखित भाषा कहते है। उदाहरण:पत्र, लेख, पत्रिका, समाचार-पत्र, कहानी, जीवनी, संस्मरण, तार आदि।

Answered by khatubala10
2

मौखिक भाषा के उदाहरण है बोलकर किसी चीज को समझाना उसको मौखिक भाषा कहते हैं जैसे अध्यापिका विद्यालय में पढ़ाती है अब इसमें विद्यालय में अध्यापिका मौखिक भाषा का इस्तेमाल करती है लिखित भाषा उसे कहते हैं जो लिखकर कोई चीज प्रकट करना जैसे किसी को पत्र देना या लिखना किसी के बारे में उसे लिखित भाषा कहते हैं लिखकर प्रकट करने वाली भाषा

Similar questions