Chemistry, asked by vishalyadav9198, 5 months ago

मोलरता और नर्मलता में क्या संबंध है​

Answers

Answered by shishir303
1

मोलरता और मोललता में संबंध...

मोललता : किसी विलयन की मोललता से तात्पर्य उस विलियन के 1 किलोग्राम विलायक में उपस्थित विलेय के मोलो की संख्या से है। विलयन की मोललता को m से व्यक्त किया जाता है। अर्थात...

मोललता = विलेय के मोल/विलायक का किलोग्राम (kg) में भार

या...

मोललता = (विलेय के मोल/विलायक का ग्राम (g) में भार) × 1000

इस प्रकार मोललता की इकाई मोल प्रति किलोग्राम मोल/किलोग्राम (mol kg⁻¹ होती है।

मोलरता : किसी विलयन की मोलरता से तात्पर्य 1 लीटर (अर्थात 1 क्यूबिक डेसीमीटर) विलयन में घुले हुए विलेय के मोलो की संख्या को उस विलयन की मोलरता कहते हैं।

विलयन की मोलरता को M से व्यक्त किया जाता है। इस प्रकार वह विलियन जिसमें विलेय के 1 ग्राम मोल विलयन के 1 लीटर में उपस्थित हों एक M विलियन कहलाता है>

उदाहरण के लिये...

1 M Na₂CO₃ (मोसक द्रव्यमान) विलयन के प्रति लीटर में 106 ग्राम विलेय होता है।

मोलरता का सूत्र इस प्रकार है...

मोलरता = विलेय के मोल/विलयन का आयतन (mL या cm³ में)

विलयन के आयतन को सामान्यतः mL या cm³ में व्यक्त किया जाता है।

किसी विलेय के मोल इस तरह ज्ञात किए जा सकते हैं।

विलेय के मोल = विलेय का द्रव्यमान/विलेय का मोलर द्रव्यमान

◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌

Similar questions