Hindi, asked by sureshyadav197110, 2 months ago

मानव के मन में फागुन के सौंदर्य का क्या प्रभाव पड़ता है 50- 60 शब्दों में लिखें​

Answers

Answered by bhatiamona
18

मानव के मन में फागुन के सौंदर्य का क्या प्रभाव पड़ता है 50- 60 शब्दों में लिखें​

फागुन की आभा का प्रभाव सम्पूर्ण प्रकर्ति में दिखाई देता है | वृक्षों के पुराने पत्ते झड़ जाते है और ने निकल आते है | पेड़-पोधों में फूल आने लगते है | फूलों की खुशबु से सारा वातावरण महक जाता है | चारों तरह ताज़ा-ताज़ा लगता है| ऐसा लगता है मानो की प्रकति ने अपने गले में रंग-बिरंगे और खुशबूदार फूलों की माला पहन रखी है |  

   फागुन अपनी सुंदरता और उल्लास को चारों तरफ़ फैलाती है| फागुन के समय चारों ओर हरियाली छा जाती है। खेतों में कुछ फसलें पकने को तैयार होती हैं। सरसों के पीले फूलों की चादर बिछ जाती है। मानव के मन को शांति देती है| मानव का मन उल्लास से भर जाता है|

Answered by manishsorout458
9

Answer:

फागुन की प्रकृति का प्रभाव मनुष्यों के मन पर देखा जा सकता है। कवि तो प्रकृति के सौंदर्य से इतना प्रभावित है कि वह प्रकृति के दर्शन से तृप्त भी नहीं हो पा रहा है। फागुन का इतना प्रभाव है कि सर्वत्र उल्लास और उत्साह दिखाई देता है। | प्रफुल्लता-ही-प्रफुल्लता दिखाई देती है।

Similar questions