Hindi, asked by mohsinkhan64443, 22 days ago

मेरा भारत महान निबंध​

Answers

Answered by Anonymous
10

Explanation:

मेरे देश का नाम भारत है, मेरा भारत देश महान देश है। इसके बहुत से नाम है इसे हम हिंद, हिंदुस्तान, इंडिया आदि नामों से पुकारते हैं। भारत देश एक बड़ा देश होने के नाते सभी देशों से महान इसलिए है, क्योंकि यहां पर रहने वाले लोग एक दूसरे के साथ मिलजुल कर रहते हैं।

हमारे देश पर यानी कि भारत देश पर आने वाली किसी भी आपदा का सभी लोग मिलकर सामना करते हैं। किसी भी व्यक्ति पर अगर कोई आपदा आती है, तो सभी लोग उसकी सहायता के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।

ऐसा हमारा देश हमारा भारत देश महान है। भारत देश के कण-कण में प्रेम बसा हुआ है। हम ही नहीं दूसरे देश भी भारत देश की एकता की मिसाल देते हैं। हमारा भारत देश सुंदर देश है, यहां पर सुबह कोयल की कूक के साथ होती है, चिड़ियों की चहचहाहट हमारा मन मोह लेती है।

नाचता हुआ मोर सुनहरा लगता है और एक अच्छे दिन की शुरुआत करता है। हमारी प्रकृति बहुत ही आकर्षित करती है। हमारे देश में चारों तरफ हरियाली का वातावरण है। हमारा देश भारत देश सच में महान है, क्योंकि कई सदियों से बहुत से देशों ने विदेशियों ने अपनी ताकत से गुलाम बनाया है।

गुलाम होने के बावजूद भी यहां पर लोगों में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं आया है। आज भी हमारे देश की मिट्टी की खुशबू उतनी ही सुगंधित है, किसान आज भी खेतों में मेहनत करते हुए दीखते हैं।

हर साल हमारे भारत देश में त्यौहार मनाए जाते हैं। हमारे भारत देश में होने वाले त्यौहार मिल जुल कर एक साथ मनाते हैं। भारत देश में हम सभी खुशियां एक साथ बाटते हैं और प्रेम भाव एक दूसरे में रखते हैं।

Answered by Salmonpanna2022
5

Explanation:

मेरा भारत देश एक बहुत महान देश है। इसे हिन्दुस्तान नाम से भी जाना जाता है। विश्व में लोग इसे इण्डिया नाम से जानते हैं। इस भारत भूमि पर ही राम और कृष्ण ने भी अवतार लिया। यही नहीं इसके अलावा कई महापुरुषों, ज्ञानियों, महान सन्यासियों ने भी इस भारत भूमि पर जन्म लेकर इसे महान बनाया है। मेरा भारत कई संस्कृतियों का केन्द्र है। यहाँ हिन्दू, मुस्लिम, सिक्ख, इसाई, पारसी और अन्य समाज के लोग बहुत घुल-मिल कर रहते हैं। भारत के कोने-कोने में सुन्दरता बिखरी पड़ी है। कहीं पहाड़ तो कहीं मैदान, कहीं जंगल तो कहीं मरुस्थल, कहीं नदियां तो कहीं समुद्र अपनी छटा बिखेरते हैं।

  • भारत जिसे हिन्दुस्तान नाम से भी जाना जाता है, एक महान देश है। इस देश के नाम के पीछे कई मत हैं। उनमें से एक मत के अनुसार सिंधु घाटी सभ्यता की शुरूआत इस देश में होने के कारण इसका नाम हिन्दुस्तान पड़ा है। भारत भूमि को आर्यों की जन्मभूमि भी कहा जाता है। इसी कारण यहाँ आर्य समाज की भी स्थापना हुई।

  • भारत देश एक कृषि प्रधान देश है। यहाँ का मुख्य व्यवसाय कृषि है। भारत की 80 प्रतिशत जनसंख्या गाँवों में रहती है। भारत देश की भौगोलिक परिस्थिति हर दिशा में भिन्न है। कहीं बर्फ से ढकी पर्वत चोटियाँ, कहीं समुद्र, कहीं मरुस्थल तो कहीं पठार ये सब भारत को कई भौगोलिक परिस्थितियों का मिला-जुला देश बनाते हैं।

  • भारत देश पर 300 साल तक अंग्रेजों ने शासन किया लेकिन तब भी भारत देश ने अपनी संस्कृति को बरकरार रखा। हांलांकि कई जगह भारतीय संस्कृति में अंग्रेजी संस्कृति की भी झलक दिखाई देती है। अंग्रेजों से पहले मुगलों ने भी इस देश पर शासन किया है इसलिए कई अन्य देशों का भी भारतीय संस्कृति पर प्रभाव पड़ा है। लेकिन यह भारत देश की विशेषता है कि यहाँ विभिन्न धर्मों के लोग मिलजुल कर रहते हैं। इसलिए मेरा देश महान है।

 {}^{i \: hope \: its \: help \: you.}

Similar questions