Hindi, asked by apradhanuka, 8 months ago

मेरा भारत महान निबंध in short in hindi​

Answers

Answered by kashishbaida
3

प्रस्तावना:- मेरे भारत का नाम संपूर्ण विश्व में गर्व की बात है मेरा देश परंपरा वीरता संस्कृति या यू कहे भौगोलिक सभी परिस्थिति में महान है जहाँ ऐसे पुरातन काल में आर्यवत नाम से पुकारा जाता था वही महाप्रतापी राजा दुष्यंत के पुत्र भारत के नाम पर ही मेरे देश का नाम भारत देश पड़ा है मेरा भारत देश ने भले ही कितने संकटो और युद्ध युद्ध को झेला हो परंतु हर क्षेत्र में मेरा भारत हर युग में अग्रणी रहा.

और इन युद्धो का उसके गौरव पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा . मेरे देश की महानता उसके इतिहास और पारंपरिक रीति रिवाजों की वजह से भी है.

मेरा भारत देश कृषि प्रधान देश:- मेरा भारत देश कृषि प्रधान देश है यहां पर हर तरह के अनाजौ की पैदावार होती है जेसे मक्का ,ज्वार ,गेंहू ,बाजरा ,इत्यादि ,मेरा भारत में कृषि सिंधु घाटी सभ्यता के समय से ही कि जा रही है मेरा भारत में लगभग 51% भाग पर कृषि की जाती है ,कुल 52 फ़ीसदी लोग कृषि से अपनी आजीविका चलाते हैं हरित क्रांति के बाद और अधिक अनाजों की पैदावार होने लगी है मेरा भारत देश कृषि प्रधान होने के साथ अन्य देशों में भी अग्रणी है.

मेरे भारत की संस्कृति:- मेरे भारत की संस्कृति अनेकता में एकता पर आधारित है यह अनेकता में एकता एक शब्द ही नहीं बल्कि यह भारत देश की संस्कृति और विरासत में पूरी तरह लागू होता है मेरा भारत देश विश्व के नक्शे में अपने रंगारंग और अनूठी संस्कृति की छाप छोड़े हुए हैं मेरा भारत देश मर्या ,चोल ,मुगलकाल और ब्रिटिश साम्राज्य तक मेरे भारत ने अपनी परंपरा और अतिथि के लिए मशहूर रहा मेरे भारत देश ने उन ब्रिटिशो का भी स्वागत किया जिन्होंने मेरे भारत पर कई सालो तक राज किया परंतु उसके कूटनीतिज्ञ की वजह से ही मेरे भारत अनेकता में एकता दिखाकर उनको मेरे देश से जाने के लिए मजबूर कर दिया .मेरे भारत की संस्कृति और उसकी कला शिल्प नृत्य और संगीत की वजह से भी है मेरे भारत की संस्कृति अन्य देशों की अपेक्षा अत्यंत आकर्षित है.

मेरे भारत का कानून:– मेरे भारत में रहने वाले सभी व्यक्तियों के लिए सामान्य आचरण का पालन करें इसके लिए कुछ नियम बनाए गए है ,जिसका पालन करना मेरे भारत के हर नागरिक को के लिए आवश्यक है जो इसका पालन नहीं करता उसके लिए मेरे भारत में न्यायपालिका द्वारा दंड निर्धारित किया गया है ,मेरे देश में लोकतंत्र है. मेरे देश में सभी के लिए समान कानून लागू होता है और उसका पालन करना मेरे देश के हर नागरिक को के लिए आवश्यक है.

मेरे भारत का विज्ञान और प्रौद्योगिकी में स्थान:- मेरे भारत का नाम विज्ञान और प्रौद्योगिकी में बहुत विकसित हो चुका है सभी देशों में विज्ञान प्रौद्योगिकी में नई-नई खोजे हो रही है परंतु इस दौड में मेरा भारत भी पीछे नहीं है मेरे भारत में वैज्ञानिक खोजों के लिए कई वैज्ञानिक शामिल है जिसमें सी.वी. रमण ,जगदीश चंद्र बसु, श्रीनिवास रामानुजन ,और भी कई वैज्ञानिक हुए.

इन्होने भौतिकी विज्ञान, चिकित्सा विज्ञान, खगोलीय विज्ञान ,सभी में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है और मेरे देश का नाम रोशन किया है.

मेरा भारत कंप्यूटर युक्त भारत:- मेरा भारत एक ‘माइक्रोप्रोसेसर ,का ,युग है क्योंकि यह मनुष्य के मस्तिष्क का प्रतिरूप है इस मस्तिष्क रूपी माइक्रोप्रोसेसर में कुछ अंग जोड़े जाते हैं जिससे एक कंप्यूटर बनता है ,मेरा भारत में आज हर काम पहले की अपेक्षा और जल्दी होने लगा है हर क्षेत्र में चाहे वह कोई भी क्षेत्र हो वह इस कंप्यूटर ने ले लिया है और इसकी वजह से मेरे भारत देश का नाम कई क्षेत्रो में अग्रणी हो रहा है और अपना नाम कमा रहा है.

मेरे भारत की नदियां और राज्य:- मेरे भारत में हिमालय से निकली शुद्ध निर्मल जल की धाराएं है , मेरा भारत में कई नदियां हैं जैसे गंगा ,यमुना ,सतलज,गोदावरी ,और अन्य कई है मेरे भारत की नदिया पूजनीय है , मेरे भारत में कुछ ऐसे राज्य हैं जिन्होंने कई खनिजों को अपनी गोद में समेटे हुए हैं, कश्मीर, नैनीताल, शिमला ,कुल्लू मनाली ,जैसे ऐसे राज्य जिनकी प्राकृतिक सुंदरता किसी स्वर्ग से कम नहीं है.

मेरे भारत की कुछ खास बातें:- मेरे भारत में महात्मा गांधी जी जैसे राष्ट्रपिता ने जन्म लिया जिन्होंने स्वतंत्रता के लिए अपने

प्राणों के बलिदान दे दिया.मेरे भारत ने करोड़ों संतानों को अपने कलेजे से लगाया हुआ है मेरे भारत की राष्ट्रभाषा हिंदी है, वंदे मातरम राष्ट्रगीत है ,जन गण मन राष्ट्रीय गान है, मेरे भारत का राष्ट्रीय पक्षी मोर है ,मेरे भारत का राष्ट्रीय पशु बाघ है, राष्ट्रीय चिन्ह तुला है ,जो न्याय का प्रतीक है और मेरे भारत का भविष्य और भी उज्जवल था और आगे भी उज्जवल रहेगा .

Answered by ParmSandhu
15

"अतिथि देवो भव" की भावना से ओतप्रोत सोने की चिड़िया कहलाने वाला मेरा भारत सचमुच महान है| ऋषि-मुनियों, साधु संतों, देवी देवताओं ने दुष्यंत के वीर पुत्र 'भरत' के नाम पर हमारे भारत का नाम रखा गया|भारतीय संस्कृति को आज भी विदेशी लोग आदर की दृष्टि से देखते हैं| भारत यह देश जहां पर बुजुर्गों का सम्मान किया जाता है | भारत की पवित्र धरती पर राम, कृष्ण, बुद्ध, महावीर, स्वामी विवेकानंद, गांधी जैसे युग पुरुषों ने जन्म लिया है |लाला लाजपत राय, तिलक, भगत सिंह आदि देशों भक्तों ने इसे गुलामी से मुक्ति दिलवाई है |आज मेरा भारत हर क्षेत्र में उन्नति कर रहा है| भारत एक शांतिप्रिय देश है| उसकी कोशिश विश्व में शांति स्थापित करने की होती है| तभी तो वह लाहौर बस यात्रा द्वारा या फिर अमन सेतु द्वारा पाकिस्तान से दोस्ती का हाथ बढ़ाता है |

भारत को महान बनाए रखने के लिए प्रत्येक देशवासी का कर्तव्य है कि इनकी उन्नति एवं समृद्धि के लिए अपना अपना योगदान दें |इसके लिए हमें अपने कार्य निष्ठा व ईमानदारी से करने होंगे | यही सच्ची देशभक्ति और देश सेवा कहलाएगी|

जिए तो सदा इसी के लिए,

यह अभिमान रहे यह हर्ष |

निछावर कर दे हम सर्वस्व,

हमारा प्यारा भारतवर्ष |

Hope it helps.. Plzz mark as brainliest answer....

Similar questions