Hindi, asked by harshika4724, 1 month ago

मेरा प्रिय खेल खो खो निबंध in हिंदी​

Answers

Answered by vinmatilda777789
11

इसे खेलने के लिए केवल मैदान की आवश्यकता होती है जिसमें बाहर से 10 -10 फूट जगह छोड़कर चार चार फूट ऊँचे खंभे लगाए जाते हैं। यह खेल दो टीमों के बीच में खेला जाता है जिसमें प्रत्येक टीम में 9 खिलाड़ी होते हैं। खो- खो के खेल का जन्म बड़ौदा शहर में हुआ था और यह हरियाणा, राज्यस्थान और गुजरात में मुख्य रूप से खेला जाता है।

sorry dear but I can help you only this much...

I hope that my answer will help you and plz mark me brainliest...

Answered by tejal81
6

Answer:

मेरा प्रिय खेल खो-खो’ हैं। मुझे खो-खो खेल बहुत अच्छा लगता है। मैं अपने विद्यालय में प्रतिदिन अपने दोस्तों के साथ खो-खो खेलता हूँ।

क्योंकि खो-खो खेलना बहुत आसान है, और इस खेल को खेलने के लिए किसी प्रकार की चीज की आवश्यकता नहीं होती है।

खो-खो का खेल हमारे देश के ग्रामीण इलाकों में बहुत पहले से खेला जाता है, लेकिन अब दिन-प्रतिदिन इसकी लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। खो-खो का खेल खेलने से हमारा शरीर तंदुरुस्त और स्वस्थ रहता है।

खो-खो खेल सभी उम्र के लोग एक खुले मैदान में खेल सकते हैं। खो-खो खेलने से हमारा शरीर दिन भर ऊर्जावान बना रहता है। जिससे हम अपने दिनचर्या के कार्यों को आसानी से कर पाते हैं।हमारा देश प्राचीन समय से ही विभिन्न प्रकार के खेलों से जुड़ा हुआ है, उनमें से खो-खो भी सबसे अच्छे खेलों में से एक है। जिसे, ग्रामीण इलाकों में ज्यादा लोकप्रियता हासिल है।

खो-खो एक ऐसा खेल है, जिसमें सभी छात्र-छात्राएँ हंसते खेलते इस खेल को बड़ी आसानी से खेलते हैं। इस कारण मेरा प्रिय खेल खो-खो है। मैं प्रतिदिन खो-खो के खेल में भाग लेता हूँ।

खो-खो खेल से जुड़े रोचक तथ्य:

खो-खो खेल का जन्म भारत में हुआ था।

खो-खो का खेल दो टीमों के बीच खेला जाता है।

प्रत्येक टीम के 9-9 खिलाड़ी इस खेल में भाग लेते है। खो-खो के खेल में दो अंपायर अपने-अपने स्थान पर रहकर खेल का संचालन करते हैं। इस खेल में एक रेफरी भी होता है।

निष्कर्ष:

खो-खो का खेल खेलने से एकाग्रता बढ़ती है। शरीर स्वस्थ और फुर्तीला बना रहता है। इसलिए मुझे यह खेल बहुत पसंद है। खो-खो का खेल सभी बच्चों को ज़रूर खेलना चाहिए।

ताकि वह भी भारत के प्राचीन खेल को जान सके। इस खेल को खेलने में बड़ा आनंद आता है। यह खेल आपके शरीर में रक्त संचरण को बढ़ाने में भी फायदा पहुंचाता है। इसलिए, सभी को खो-खो के खेल में ज़रूर भाग लेना चाहिए।

Similar questions