Hindi, asked by patelarchi1234, 1 month ago

महिला युवा किसान विकास सबका सम्मान essay​

Answers

Answered by Secretman674
0

Answer:

Hope it helps u

Explanation:

जानकारों का मानना है कि कृषि कार्यों में महिलाओं की बढ़ती संख्या से उत्पादन में बढ़ोतरी हो सकती है, भूख और कुपोषण को भी रोका जा सकता है। इसके अलावा ग्रामीण अजीविका में सुधार होगा, इसका फायदा पुरुष और महिलाओं, दोनों को होगा। संयुक्त राष्ट्र के भोजन और कृषि संगठन के सर्वे में महिलाएं कृषि मामले में पुरुषों से हर क्षेत्र में आगे हैं, बस अधिकारों और सुविधाओं को छोड़कर।

कृषि कार्यों में क्यों जरूरी हैं महिलाएं

आर्थिक विकास में महिलाओं का योगदान बराबरी का

विकासशील देशों में औसतन कृषि श्रमिक बल में 43% महिलाएं शामिल हैं जो विश्व में अनुमानित 60 करोड़ गरीबों में से हैं, यानि दो-तिहाई हिस्सेदारी है, ये आंकड़ें चिंतित करने वाले हैं। वहीं आबादी के अनुसार देश के आर्थिक विकास में कृषि के माध्यम से योगदान देने वाली महिलाओं की बात करें तो लैटिन अमेरिका और कैरेबियन में इनकी संख्या 1980 की अपेक्षा 2010 तक 20 प्रतिशत, नॉर्थ इस्ट और नॉर्थ इस्ट अफ्रीका में 41 प्रतिशत साउथ एशिया में 32 प्रतिशत, पूर्व दक्षिण एशिया में 45 फीसदी और उप सहारा अफ्रीका में सबसे ज्यादा 48 प्रतिशत के आसपास है।

Similar questions