History, asked by lomash33, 8 months ago

महात्मा गाँधी को ऐसा क्यों लगता था कि हिंदुस्तानी राष्ट्रीय भाषा होनी चाहिए?

Answers

Answered by shishir303
9

महात्मा गांधी के लिए ऐसा इसलिए लगता था कि हिंदुस्तानी राष्ट्रीय भाषा होनी चाहिए क्योंकि हिंदुस्तानी उस समय भारत में बोली जाने वाली सबसे विशाल स्तर पर बोली जाने वाली भाषा थी। हिंदुस्तानी भाषा हिंदी और उर्दू भाषा के मेल से बनी थी। इसमें हिंदी और उर्दू भाषा के शब्द प्रयोग में लाए जाते थे।  

यह भाषा हिंदू और मुसलमानों दोनों के द्वारा बोली जाती थी। इसके अलावा यह उत्तर से लेकर दक्षिण और पूर्व से लेकर पश्चिम सभी जगह प्रयोग में लाई जाती थी।  

गांधीजी संप्रदायिकता के खिलाफ थे। वे ऐसी भाषा को हिंदुस्तान की राष्ट्रीय भाषा बनाना चाहते थे जो किसी धर्म संप्रदाय की भाषा ना कहलाए और हिंदू और मुसलमान दोनों मुख्य संप्रदायों में सामान्य स्तर पर स्वीकारी जाए।  

हिंदुस्तानी भाषा एक ऐसी ही भाषा थी जो हिंदू और मुसलमान दोनों में सद्भावना और प्रेम बढ़ाने वाली भाषा थी। उनके अनुसार इस भाषा को अपनाने से दोनों समुदाय के लोगों में परस्पर मेल मिलाप, प्रेम, सद्भावना तथा ज्ञान का आदान-प्रदान बढ़ेगा और यह भाषा देश की एकता को मजबूत करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकती है।  

हिंदुस्तानी भाषा एक ऐसी भाषा थी, जो पूरे हिंदुस्तान में आसानी से समझी जाती है, इससे देश एक संपर्क सूत्र के रूप में एक भाषा के माध्यम से जुड़ सकता है। इसलिए गांधीजी हिंदुस्तानी को देश की राष्ट्रीय भाषा बनाना चाहते थे।  

▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬

“संविधान का निर्माण” पाठ के अन्य सभी प्रश्नों के लिये नीचे दिये लिंक्स पर जायें...

उद्देश्य प्रस्ताव में किन आदर्शों पर ज़ोर दिया गया था?

https://brainly.in/question/15469191

विभिन्न समूह 'अल्पसंख्यक' शब्द को किस तरह परिभाषित कर रहे थे?

https://brainly.in/question/15469166

प्रांतों के लिए ज्यादा शक्तियों के पक्ष में क्या तर्क दिए गए?

https://brainly.in/question/15469162

वे कौन सी ऐतिहासिक ताकतें थीं जिन्होंने संविधान का स्वरूप तय किया?

https://brainly.in/question/15469169

दमित समूहों को सुरक्षा के पक्ष में किए गए विभिन्न दावों पर चर्चा कीजिए।

https://brainly.in/question/15469164

संविधान सभा के कुछ सदस्यों ने उस समय की राजनीतिक परिस्थिति और एक मजबूत केंद्र सरकार की जरूरत के बीच क्या संबंध देखा ?

https://brainly.in/question/15469194

संविधान सभा ने भाषा के विवाद को हल करने के लिए क्या रास्ता निकाला?

https://brainly.in/question/15469173

मानचित्र कार्य-वर्तमान भारत के राजनीतिक मानचित्र पर यह दिखाइए कि प्रत्येक राज्य में कौन-कौन सी भाषाएँ बोली जाती हैं। इन राज्यों की राजभाषा को चिह्नित कीजिए। इस मानचित्र की तुलना 1950 के दशक के प्रारंभ के मानचित्र से कीजिए। दोनों मानचित्रों में आप क्या अंतर पाते हैं? क्या इन अंतरों से आपको भाषा और राज्यों के आयोजन के संबंधों के बारे में कुछ पता चलता है।

https://brainly.in/question/15469167

Similar questions