Hindi, asked by rooh6085, 9 months ago

mahan Bharat ka nirmaan essay ​

Answers

Answered by Anonymous
0

Answer:

भारतीय साहित्यिक परम्परा में ऐसे मनीषी हुए हैं, जिन्होंने अपनी रचनाओं को अपने परवर्ती साहित्यकारों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना दिया हैं. साहित्यिक विरासत का अर्थ है साहित्यकार द्वारा रचित ग्रंथ, उसकी भाषा शैली, उसका जीवन दर्शन उसके द्वारा प्रतिपादित आदर्श आदि.

महाभारत का निर्माण- महाभारत नामक महाकाव्य के रचयिता वेदव्यास थे. वेदव्यास कृष्ण द्वैपायन के नाम से भी जाने जाते थे. महाभारत के विकास के सम्बन्ध में तीन अवस्थाओं का उल्लेख मिलता हैं. ये तीन अवस्थाएँ हैं जय, भारत और महाभारत. वर्तमान में महाभारत में एक लाख श्लोक हैं इसलिए इस ग्रंथ को शतसहस्त्री संहिता के नाम से भी पुकारा जाता हैं.

महाभारत महाकाव्य सांस्कृतिक एवं साहित्यिक दोनों दृष्टियों से अपना विशिष्ट महत्व रखता हैं. महाभारत में धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष का अत्यधिक सुंदर वर्णन प्राप्त होता हैं.

महाभारत भारतीय ज्ञान का विश्वकोश– वर्तमान रूप में महाभारत धार्मिक एवं लौकिक भारतीय ज्ञान का विश्वकोश हैं. इस ग्रंथ की समग्रता के सम्बन्ध में कहा गया हैं इस ग्रंथ में जो कुछ है वह अन्यत्र भी हैं. परन्तु जो कुछ इसमें नहीं हैं वह अन्यत्र कहीं भी नहीं है. इसे पंचम वेद भी कहा जाता हैं.

आदि पर्व में महाभारत को केवल इतिहास ही नहीं, बल्कि धर्मशास्त्र, अर्थशास्त्र, कामशास्त्र, नीतिशास्त्र तथा मोक्षशास्त्र भी कहा गया हैं. कौरवों और पांडवों के बीच युद्ध के मूल कथानक के अतिरिक्त इस ग्रंथ में अनेक प्राचीन आख्यान जुड़े हुए हैं. इनमें शकुंतला उपाख्यान, सावित्री उपाख्यान व नलोपाख्यान, रामोपाख्यान, शिव उपाख्यान प्रमुख हैं.

महाभारत एक श्रेष्ठ धर्मशास्त्र भी है, जिसमें पारिवारिक तथा सामाजिक जीवन के नियमों तथा धर्म की विस्तृत व्याख्या दी हैं. शान्ति पर्व में राजधर्म, आपद धर्म तथा मोक्ष धर्म का विवेचन हैं. इसमें श्रीमद्भागवतगीता, सनत्सुजात, अनुगीता, पराशरगीता, मोक्ष धर्म आदि महत्वपूर्ण अंश संकलित हैं. महाभारत नीतिशास्त्र का भी एक महत्वपूर्ण ग्रंथ हैं. संजयनीति, भीष्मनीति, विदुर नीति आदि का महाभारत में समावेश हैं.

महाभारत में नीतिबोध– महाभारत में जगह जगह नीति का उपदेश हैं. भीष्म का राजनीति तथा धर्म के विभिन्न पक्षों पर शांति पर्व में लम्बा प्रवचन हैं. सभापर्व में नारद का राजनीति विषय पर प्रवचन हैं. विदुर नीति महाभारत का महत्वपूर्ण अंश हैं.

जीवन के मूल्यों के सम्बन्ध में महाभारत का संदेश- महाभारत में सांसारिक सुख तथा मोक्ष के आदर्शों के बीच समन्वय किया गया. फलस्वरूप धर्म, अर्थ, काम तथा मोक्ष चार पुरुषार्थों की मानव जीवन के ध्येय के रूप में प्रतिष्ठा हुई. महाभारत का रचयिता अर्थ और काम की स्वाभाविक इच्छाओं को तब तक बुरा नहीं मानता जब तक वे धर्म की मर्यादा का उल्लंघन न करें. इस प्रकार वह धर्म की सर्वोच्चता का आदर्श प्रस्तुत करता हैं.

Answered by madhukaushik2711
1

Explanation:

प्रस्तावना:- मेरे भारत का नाम संपूर्ण विश्व में गर्व की बात है मेरा देश परंपरा वीरता संस्कृति या यू कहे भौगोलिक सभी परिस्थिति में महान है जहाँ ऐसे पुरातन काल में आर्यवत नाम से पुकारा जाता था वही महाप्रतापी राजा दुष्यंत के पुत्र भारत के नाम पर ही मेरे देश का नाम भारत देश पड़ा है मेरा भारत देश ने भले ही कितने संकटो और युद्ध युद्ध को झेला हो परंतु हर क्षेत्र में मेरा भारत हर युग में अग्रणी रहा.

और इन युद्धो का उसके गौरव पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा . मेरे देश की महानता उसके इतिहास और पारंपरिक रीति रिवाजों की वजह से भी है.

मेरा भारत देश कृषि प्रधान देश:- मेरा भारत देश कृषि प्रधान देश है यहां पर हर तरह के अनाजौ की पैदावार होती है जेसे मक्का ,ज्वार ,गेंहू ,बाजरा ,इत्यादि ,मेरा भारत में कृषि सिंधु घाटी सभ्यता के समय से ही कि जा रही है मेरा भारत में लगभग 51% भाग पर कृषि की जाती है ,कुल 52 फ़ीसदी लोग कृषि से अपनी आजीविका चलाते हैं हरित क्रांति के बाद और अधिक अनाजों की पैदावार होने लगी है मेरा भारत देश कृषि प्रधान होने के साथ अन्य देशों में भी अग्रणी है.

मेरे भारत की संस्कृति:- मेरे भारत की संस्कृति अनेकता में एकता पर आधारित है यह अनेकता में एकता एक शब्द ही नहीं बल्कि यह भारत देश की संस्कृति और विरासत में पूरी तरह लागू होता है मेरा भारत देश विश्व के नक्शे में अपने रंगारंग और अनूठी संस्कृति की छाप छोड़े हुए हैं मेरा भारत देश मर्या ,चोल ,मुगलकाल और ब्रिटिश साम्राज्य तक मेरे भारत ने अपनी परंपरा और अतिथि के लिए मशहूर रहा मेरे भारत देश ने उन ब्रिटिशो का भी स्वागत किया जिन्होंने मेरे भारत पर कई सालो तक राज किया परंतु उसके कूटनीतिज्ञ की वजह से ही मेरे भारत अनेकता में एकता दिखाकर उनको मेरे देश से जाने के लिए मजबूर कर दिया .मेरे भारत की संस्कृति और उसकी कला शिल्प नृत्य और संगीत की वजह से भी है मेरे भारत की संस्कृति अन्य देशों की अपेक्षा अत्यंत आकर्षित है.

मेरे भारत का कानून:– मेरे भारत में रहने वाले सभी व्यक्तियों के लिए सामान्य आचरण का पालन करें इसके लिए कुछ नियम बनाए गए है ,जिसका पालन करना मेरे भारत के हर नागरिक को के लिए आवश्यक है जो इसका पालन नहीं करता उसके लिए मेरे भारत में न्यायपालिका द्वारा दंड निर्धारित किया गया है ,मेरे देश में लोकतंत्र है. मेरे देश में सभी के लिए समान कानून लागू होता है और उसका पालन करना मेरे देश के हर नागरिक को के लिए आवश्यक है.

मेरे भारत का विज्ञान और प्रौद्योगिकी में स्थान:- मेरे भारत का नाम विज्ञान और प्रौद्योगिकी में बहुत विकसित हो चुका है सभी देशों में विज्ञान प्रौद्योगिकी में नई-नई खोजे हो रही है परंतु इस दौड में मेरा भारत भी पीछे नहीं है मेरे भारत में वैज्ञानिक खोजों के लिए कई वैज्ञानिक शामिल है जिसमें सी.वी. रमण ,जगदीश चंद्र बसु, श्रीनिवास रामानुजन ,और भी कई वैज्ञानिक हुए.

इन्होने भौतिकी विज्ञान, चिकित्सा विज्ञान, खगोलीय विज्ञान ,सभी में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है और मेरे देश का नाम रोशन किया है.

मेरा भारत कंप्यूटर युक्त भारत:- मेरा भारत एक ‘माइक्रोप्रोसेसर ,का ,युग है क्योंकि यह मनुष्य के मस्तिष्क का प्रतिरूप है इस मस्तिष्क रूपी माइक्रोप्रोसेसर में कुछ अंग जोड़े जाते हैं जिससे एक कंप्यूटर बनता है ,मेरा भारत में आज हर काम पहले की अपेक्षा और जल्दी होने लगा है हर क्षेत्र में चाहे वह कोई भी क्षेत्र हो वह इस कंप्यूटर ने ले लिया है और इसकी वजह से मेरे भारत देश का नाम कई क्षेत्रो में अग्रणी हो रहा है और अपना नाम कमा रहा है.

मेरे भारत की नदियां और राज्य:- मेरे भारत में हिमालय से निकली शुद्ध निर्मल जल की धाराएं है , मेरा भारत में कई नदियां हैं जैसे गंगा ,यमुना ,सतलज,गोदावरी ,और अन्य कई है मेरे भारत की नदिया पूजनीय है , मेरे भारत में कुछ ऐसे राज्य हैं जिन्होंने कई खनिजों को अपनी गोद में समेटे हुए हैं, कश्मीर, नैनीताल, शिमला ,कुल्लू मनाली ,जैसे ऐसे राज्य जिनकी प्राकृतिक सुंदरता किसी स्वर्ग से कम नहीं है.

मेरे भारत की कुछ खास बातें:- मेरे भारत में महात्मा गांधी जी जैसे राष्ट्रपिता ने जन्म लिया जिन्होंने स्वतंत्रता के लिए अपने

प्राणों के बलिदान दे दिया.मेरे भारत ने करोड़ों संतानों को अपने कलेजे से लगाया हुआ है मेरे भारत की राष्ट्रभाषा हिंदी है, वंदे मातरम राष्ट्रगीत है ,जन गण मन राष्ट्रीय गान है, मेरे भारत का राष्ट्रीय पक्षी मोर है ,मेरे भारत का राष्ट्रीय पशु बाघ है, राष्ट्रीय चिन्ह तुला है ,जो न्याय का प्रतीक है और मेरे भारत का भविष्य और भी उज्जवल था और आगे भी उज्जवल रहेगा .

उपसंहार

मेरे भारत के बारे में लिखना चाहे तो शब्द कम पड़ जाएंगे इसने ना जाने कितने दर्द और लहू सहकर स्वतंत्रता हासिल की है परंतु फिर भी इसने हार नहीं मानी आज मेरा भारत देश जिसे एक सोने की चिड़िया कहा जाता था उस सोने की चिड़िया को अंग्रेज चुरा कर ले गए थे ,परंतु आज मेरे भारत ने अपनी मेहनत, लगन और ईमानदारी से वही स्थान प्राप्त करने में कोई कसर नहीं छोड़ी मुझे मेरे देश पर गर्व है.

“जिसकी सुहानी सुबह और सुहानी शाम है .

हर दर्द वो सह गया ,पर आज भी मेरा भारत महान है। “

Similar questions