Hindi, asked by poonamkharechh1971, 3 months ago

महर्षि वाल्मीकि द्वारा रामायण महाकाव्य पर 200 शब्दों का लेख​

Answers

Answered by RajasAppalwar
2

please follow me and mark as brainliest

Answered by advaakanksha28
2

Answer:

रामायण और महाभारत भारत के प्राचीन धार्मिक ग्रंथ हैं | भारत के इतिहास में रामायण को प्रामाणिक, ऐतिहासिक और धार्मिक ग्रंथ माना गया है | यह अत्यंत ही प्राचीन होने के कारण इसे आदि काव्य भी कहा जाता है |

२४ हजार श्लोकों में आदि कवी वाल्मीकि द्वारा रामायण को लिखा गया संस्कृत का एक अनुपम महाकाव्य है | रामायण हिंदू रघुवंश के राजा राम की गाथा है | महाकाव्य स्मृति का वह अंग है जिसे आदिकाव्य तथा इसके रचयिता महर्षि वाल्मीकि को ‘आदिकवि’ भी कहा जाता है |

रामायण बहुत सी भाषाओं में भिन्न-भिन्न नामों से प्रचलित है | सबसे पहले रामायण संस्कृत भाषा में लिखा गया | रामायण भारतीय साहित्य के दो विशाल महाकाव्यों में से एक है | जिसमें दूसरा ,महाकाव्य महाभारत है |

रामायण

हिंदू धर्म में रामायण का एक महत्वपूर्ण स्थान है | जिसमें हम सबको रिश्तों के कर्तव्यों को समझाया गया है | रामायण महाकाव्य में एक आदर्श पिता, आदर्श पुत्र, आदर्श पत्नी, आदर्श भाई, आदर्श सेवक, आदर्श राजा और आदर्श मित्र को दिखाया गया है |

रामायण के सात अध्याय हैं जो कांड के नाम से जाने जाते हैं, इसके २४,००० श्लोक हैं | हमारा भारत धार्मिक प्रकृति का देश है | यहाँ सभी धर्म के लोग मिल-जुलकर रहते हैं |

भगवान राम 

हमारे देश में हिंदू धर्म के लोगों की रामायण में बड़ी आस्था है | रामायण से ज्ञान प्राप्त कर लोग अपने जीवन को सफल बनाते हैं | रामायण से ही हमें ज्ञान की प्राप्ति होती है |

Explanation:

I hope this answer is helping u

plzzz follow me

Similar questions