Hindi, asked by jaat3986, 10 months ago

mahatma budh ka bare ma hindi mi panch paktiya​

Answers

Answered by jashanpreet2005
1
“पूरी दुनिया में इतना अँधेरा नही है की वह एक मोमबत्ती के प्रकाश को फीका कर सके।”

भगवान गौतम बुद्ध जिन्होंने अपने महान विचारों और उपदेशों से दुनिया को एक नया रास्ता दिखाया और समाज में अभूतपूर्व परिवर्तन लाने में अपना अहम योगदान दिया। गौतम बुद्ध द्धारा दिए उपदेशों को मानकर कई लोग न सिर्फ अपने जीवन में सफल हुए बल्कि उनके मन में समाज के प्रति प्रेम, सदभाव की भावना का भी विकास हुआ। गौतम बुद्ध, भारत के महान दार्शनिक, वैज्ञानिक, धर्मगुरु, एक महान समाज सुधारक और बौद्ध धर्म के संस्थापक थे। गौतम बुद्ध ने हिन्दू धर्म में सिद्धार्थ के रूप में जन्म लिया था, बाद में उन्होंने ग्रहस्थ जीवन में भी प्रवेश किया लेकिन अपनी शादी के कुछ समय बाद उन्होनें अपनी पत्नी और बच्चे का त्याग दिया और परिवारिक मोह-माया से अलग होकर वे बौद्ध धर्म के प्रवर्तक बन गए। आपको बता दें कि भगवान गौतम बुद्ध, दुनिया को जन्म, मृत्यु और दुखों से मुक्ति दिलाने के मार्ग की तलाश और सत्य दिव्य ज्ञान की खोज में लग गए। इसके बाद उन्होनें भौतिकवादी दुनिया में अपना रास्त ढूंढ़ा।

करूणा भाव से भरे हुए और सत्य, अहिंसा को महात्मा गौतम बुद्द ने अपना जीवन का आधार माना और बाद में उन्होनें लोगों को भी इसी मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। उनके महान उपदेशों को सुनकर कई लोगों ने अपने जीवन तक बदल डाला चलिए जानते हैं – बौद्द धर्म के संस्थापक गौतम बुद्ध के जीवन के बारे में और उपलब्धियों के बारे में –
पूरा नाम (Name) सिद्धार्थ गौतम बुद्ध
जन्म (Birthday) 563 ईसा पूर्व, लुम्बिनी
मृत्यु (Death) 463 ईसा पूर्व, कुशीनगर
पिता का नाम (Father Name) शुद्धोधन
माता का नाम (Mother Name) महामाया
शिक्षा (Education) गुरु विश्वमित्र के पास वेद और उपनिषद पढ़े,
राजकाज और युद्ध – विद्या की भी शिक्षा ली।
विवाह (Wife Name) यशोधरा के साथ।
धर्म (Religion) जन्म से हिन्दू, बौद्ध धर्म के प्रवर्तक


IF HELPFUL THEN PLZZZ MARK IT BRANLIEST
Similar questions