Science, asked by ashishpal837, 9 months ago

मनुष्य में निषेचन प्रक्रम को समझाइए।

Answers

Answered by nikitasingh79
18

Answer with Explanation:

मनुष्य में निषेचन प्रक्रम :

मानव में प्रजनन की प्रक्रिया में पहला कदम एक शुक्राणु और एक डिंब या अंडे का संलयन है। महिला के शरीर में लाखों शुक्राणु डाले जाते हैं, जिनमें से केवल एक ही शुक्राणु अंडे के साथ संलयन करता है। अंडे और शुक्राणु के इस तरह के संलयन को निषेचन कहा जाता है। निषेचन के दौरान शुक्राणु और अंडे के नाभिक संलयित होकर  एकल नाभिक बनाते हैं और युग्मनज का निर्माण होता है।  इस प्रकार युग्मनज एक नए जीव को बनाते है।

आशा है कि यह उत्तर आपकी अवश्य  मदद करेगा।।।।

इस पाठ से संबंधित कुछ और प्रश्न :  

सजीवों के लिए जनन क्‍यों महत्वपूर्ण है? समझाइए।

https://brainly.in/question/11511959

युग्मनज और गर्भ में दो भिन्‍नताएँ दीजिए।

https://brainly.in/question/11511961

Attachments:
Similar questions