India Languages, asked by dabas50, 11 months ago

Mera bharat mahan par Sanskrit mein poems​

Answers

Answered by Anonymous
16

Answer:

Explanation:

विश्व में राष्ट्र अनेकों हैं पर ,भारत सब का राजा !

वीर धीर त्यागी योगी यहां , बसते सर्व समाजा !!

कर्मवीर कर्तव्यपरायण ,होते यहां इंसान !

मेरा भारत देश महान !!

विप्र शूद्र क्षत्रिय कृषि चारों ,वर्ण हैं यहां सुखारी !

करते कर्म परिश्रम से निज ,अनुचित उचित विचारी !!

सुखी वर्ण सब सुखी समाजा , हैं संपन्न किसान !

मेरा भारत देश महान !!

वृक्षों पर खग बोलें बानी , चारों ओर हरियाली !

वीर पदों से लिप्त धूरि सब , सुंदर डाली डाली !!

भारत राष्ट्र के जगह जगह पर , होता सुंदर - गान !

मेरा भारत देश महान !!

गौ गुरु मात पिता की सेवा , करते पुत्र सँभारी !

धर्म सनातन की आज्ञा से , चलते सब नर नारी !!

समय-समय पर परम - पिता के ,होते यज्ञ विधान !

मेरा भारत देश महान !!

गंगा यमुना ब्रह्मपुत्र की , बहती पावन धारा ! ठाट-बाट हर जगह निराला , चमके भारत सारा !!

ताजमहल और लालकिला ये , हैं भारत की शान !

मेरा भारत देश महान !!

अटल हिमालय उत्तर दिशा मे ,ढ़ाल देश का सहारा !

शत्रु प्रहार हृदय में सहता ,जन जन का रखवाला !!

विंध्य कामदा से पर्वत पर , राज रहे भगवान !

मेरा भारत देश महान !!

भारत की कर रहे सुरक्षा ,सीमा पर सैनिक भ्राता !

मार शत्रुओं को मर जाते ,कहकर जय भारत माता !!

ऐसे वीरों की धरती , बसते हैं बली बलवान !

मेरा भारत देश महान !!

रीति रिवाज पूर्वजों जैसे ,संस्कृत सुंदर सारी !

नियम से व्याह कर्म सव होते , परंपरा है न्यारी !!

रिश्ते यहां के पावन सारे ,मिलता धर्म को मान !

मेरा भारत देश महान !!

भारत राष्ट्र मुकुटमणि सबका , देशों में बलधारी !

यहां के कण-कण में रहते हैं ,राम कृष्ण अवतारी !!

भारत भूमि पर बलिहारी कहे ,पुष्पेन्र्द कर यश - गान !

मेरा भारत देश महान !!

I hope it is helpful to you

Mark as brainlist

Answered by ItzCoolboylol
6

Answer:

answer toh mil gaya abb me kya bTauum I

Explanation:

...☺☺☺☺☺

Similar questions